अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदबिलासपुरभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद
जनपद उपाध्यक्ष कमलेश वर्मा ने गांव-गांव पहुंचकर किए मां लक्ष्मी एवं गौरा-गौरी के दर्शन, क्षेत्र की खुशहाली की कामना
पाटन। जनपद पंचायत पाटन के उपाध्यक्ष कमलेश वर्मा ने दीपावली पर्व के अवसर पर अपने जनपद क्षेत्र के विभिन्न गांवों का दौरा कर मां लक्ष्मी एवं गौरा-गौरी के दर्शन किए और पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान उन्होंने क्षेत्रवासियों की सुख-समृद्धि, खुशहाली और उन्नति की कामना की।
श्री वर्मा ने सोशल मीडिया के माध्यम से समस्त क्षेत्रवासियों को दीपों के महापर्व दीपावली की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित कीं। उन्होंने कहा कि दीपावली खुशियों, उमंग और आपसी प्रेम-सौहार्द का पर्व है, जो समाज में नई ऊर्जा और सकारात्मकता का संचार करता है।



साथ ही उन्होंने क्षेत्रवासियों से देवारी तिहार एवं मातर मिलन उत्सव को आपसी भाईचारे, प्रेम और सौहार्द के साथ शांतिपूर्ण ढंग से मनाने की अपील की।



