अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदबिलासपुरभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद

जनपद क्षेत्र क्रमांक 9 के विभिन्न गांवों में मां लक्ष्मी की आकर्षक प्रतिमाएं स्थापित

पाटन। दीपों के महापर्व दीपावली के पावन अवसर पर जनपद पंचायत पाटन क्षेत्र क्रमांक 9 के अंतर्गत आने वाले विभिन्न गांवों में मां लक्ष्मी की प्रतिमाएं स्थापित कर श्रद्धा एवं उत्साह के साथ पूजा-अर्चना की जा रही है। इस दौरान संगम चौक, बाजार चौक फुंडा एवं बाल युवा लक्ष्मी उत्सव समिति शांति नगर लोहरसिंग के भव्य लक्ष्मी पंडाल श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं।

इस अवसर पर जनपद सदस्य आनंद बघेल ने विभिन्न लक्ष्मी पूजा पंडालों में पहुंचकर मां लक्ष्मी की विधिवत पूजा-अर्चना की तथा क्षेत्रवासियों की सुख-समृद्धि, खुशहाली और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की। उन्होंने दीपावली पर्व की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि दीपावली का पर्व आपसी प्रेम, भाईचारे, एकता और समृद्धि का संदेश देता है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!