
कुम्हारी 13 जून : नगर पालिका परिषद कुम्हारी में जी ई रोड पर ओवर ब्रिज का निर्माण होने से आवागमन में सुगमता नजर आ रहा है। आम लोग आसानी से बिना ट्रैफिक के दुर्ग से रायपुर आना जाना कर रहे है। लोगों को सुविधा तो मिली है इसमें कोई दो मत नहीं है। लेकिन नगर पालिका कुम्हारी में ओवरब्रिज के निर्माण से कहीं ना कहीं नगर लॉक हो गया है। सड़क के इस पार स्टेशन की तरफ मार्केटिंग खत्म हो रही है। कई दुकानें बंद पड़ी हुई है। वहीं स्थानीय लोगों को आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। स्टेशन चौक पर भी जाम की स्थिति अभी भी बनी हुई है। कई दुकानें ओवर ब्रिज के नीचे सड़क पर ही लगी हुई नजर आती है।वही भारी वाहन का प्रवेश भी बढ़ गया है रायपुर और अहिवारा साइड से बड़े बड़े ट्रेलर गाड़ी चलती है। इसी मार्ग पर पाहंदा,परसदा अमलेश्वर से आने वाले लोग रांग साइड से आना-जाना करते हैं। रात्रि के समय तो बहुत ही परेशानी होती है। कभी भी दुर्घटना घट सकती है।
आवागमन करने वाले लोगों का कहना है कि पहले कांजी हाउस पर पासिंग था उसे बंद कर दिया गया है, फिर से चालू होने पर लोगों को आवागम में सुविधा होगी, साथ ही क्षेत्र के लोगों को कुम्हारी आने में सरलता होगी। कांजी हाउस के पास पासिंग नहीं होने के कारण स्कूली बच्चे जान जोखिम में डालकर हाईवे पार करते हैं और स्कूल जाते हैं।कई लोग तो सायकल को कंधे में उठाकर रोड पार करते हैं। बच्चे अपने साइकिल मोटरसाइकिल को रोड के किनारे ही कहीं पर खड़ा करके चले जाते हैं। जिस पर चोरी होने का भी डर बना रहता है। कई लोगों का कहना है टोल प्लाजा के पास पासिंग है उसे बंद करके काजी हाउस को के पास पासिंग देना चाहिए। जिससे स्कूली बच्चों सहित व्यापारियों को भी सुविधा मिल सके।
टोल प्लाजा से लोग शाम के समय पासिंग कर कुम्हारी जाते हैं तो बड़े तरिया के पास भी जाम लगा रहता है। जिससे लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। वहीं कुछ लोगों का यह भी कहना है कि इसी जी ई रोड पर चरोदा में दो जगह पासिंग दिया गया है लेकिन कुम्हारी में स्टेशन चौक को छोड़कर कहीं पर भी पासिंग नहीं दिया गया है। जिससे लोग सुविधा से वंचित हो रहे हैं। लोग स्टेशन चौक के तरफ के दुकानों में आने से कतराते हैं वहीं यदि कांजी हाउस पर पासिंग दिया जाएगा तो रायपुर दुर्ग से आने वाली गाड़ियां भी परसदा अमलेश्वर होते हुए आसानी से रायपुर पहुंच जाएंगे और वह अपने साइड पर ही चलेंगे। क्योंकि परसदा से आने वाले लोग कुम्हारी प्रवेश करते समय तो साइड में चलते हैं वापस आने के समय रांग साइड में ही आवागमन करते हैं जिससे लोगों को दुर्घटना होने का डर सताता है। इस पर शासन प्रशासन सहित स्थानीय जनप्रतिनिधियों को विशेष ध्यान देना चाहिए और टोल प्लाजा के पासिंग बंद कर कांजी हाउस पर पासिंग बनाना चाहिए।
नगर पालिका परिषद कुम्हारी क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 13 के पार्षद डिकेंद साहू ने कांजी हउस पर पासिंग बनाने की मांग शासन प्रशासन से की है उन्होंने कहा कि पहले भी कांजी हाउस के पास पासिंग था,जिसे अब खुलवा देना चाहिए। जिससे लोगो को आने जाने में सुविधा हो और हाईवे के इस पार रहने वाले व्यापारियों को भी लाभ मिल सके टोल प्लाजा के पास जो पासिंग है जंहा स्थानीय लोगो का ज्यादा आना जाना नहीं है। वैसे भी वहां पर जाम की स्थिति निर्मित होती रहती है।उसे बंद कर कांजी हाउस के पास पासिंग देना चाहिए।






