छत्तीसगढ़दुर्ग भिलाईपाटन

भीषण सड़क हादसे में घायलों की मदद को आगे आई छत्तीसगढ़िया क्रान्ति सेना पाटन

पाटन : पाटन के बठेना रोड में दिनांक 12 जून 2025 को एक भीषण सड़क दुर्घटना हुई, जिसमें दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गयी, और टक्कर इतनी भयंकर थी एक बाइक सामने से अपनी छोर में आ रही ई-रिक्शा से टकरा गया और ई रिक्शा भी पलट गया, इस जोरदार भिड़ंत में 5 से 6 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार यह हादसा शराब सेवन के कारण हुआ, जो वर्तमान सरकार की लचर शराब नीति का सीधा नतीजा है।

यह दिल दहला देने वाली घटना छत्तीसगढ़िया क्रान्ति सेना – पाटन की टीम ने अपनी आंखों से देखी। क्रान्ति सेना की टीम ने तत्परता दिखाते हुए तुरंत 112 नंबर पर पुलिस को सूचना दी और घायल लोगों को एम्बुलेंस तथा निजी साधनों से अस्पताल तक पहुँचाने में सक्रिय भूमिका निभाई।

Advertisement
Advertisement 1 Advertisement 2 Advertisement 3 Advertisement 4 Advertisement 5 Advertisement 6 Advertisement 7

घटना स्थल पर जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी के दुर्ग जिला अध्यक्ष श्री मधुकांत साहू, छत्तीसगढ़िया क्रान्ति सेना – पाटन अध्यक्ष श्री घनश्याम नेताम, अनिल कामड़े, तथा जिला मीडिया प्रभारी श्री आयुष वर्मा उपस्थित रहे और घायलों की मदद में पूरी जिम्मेदारी से लगे रहे।

Advertisement
Advertisement 1 Advertisement 2 Advertisement 2 Advertisement 3 Advertisement 4 Advertisement 5 Advertisement 6 Advertisement 7 Advertisement 8 Advertisement 9 Advertisement 10 Advertisement 11 Advertisement 12

भाजपा सरकार की शराब नीति से जनता त्रस्त – स्कूल बंद, शराब चालू

इस हादसे पर प्रतिक्रिया देते हुए जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी के दुर्ग जिला अध्यक्ष श्री मधुकांत साहू ने कहा:

> “भाजपा सरकार ने छत्तीसगढ़ को नशे की दलदल में धकेल दिया है। एक तरफ गाँवों में शराब की दुकानों और भट्ठियों की बाढ़ आई है, वहीं दूसरी तरफ स्कूलों में ताले लटक रहे हैं। यह सरकार बच्चों से कलम छीनकर हाथ में गिलास थमा रही है।”

उन्होंने सरकार को आड़े हाथों लेते हुए आगे कहा:

> “जो सरकार बच्चों को शिक्षा नहीं दे सकती, और युवाओं को नशे के हवाले कर रही है, वह जनविरोधी है। पाटन की सड़क दुर्घटना इसका ताजा उदाहरण है, जहाँ शराब सेवन के कारण कई निर्दोष लोग अस्पताल पहुँच गए।”

जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी एवं छत्तीसगढ़िया क्रान्ति सेना संकल्पित हैं कि नशे के खिलाफ जनआंदोलन छेड़ा जाएगा। हर गली, हर गांव में जनता को जागरूक किया जाएगा और आने वाले समय में इस जनविरोधी सरकार को लोकतांत्रिक तरीके से जवाब दिया जाएगा।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!