अमलेश्वरछत्तीसगढ़दुर्ग भिलाईपाटनरायपुर

प्रशासन ने चलाया बुलडोजर, निजी जमीन से हटाया कब्जा, अमलेश्वर में भू माफिया भी सक्रिय

अम्लेश्वर 13 जून : नगर पालिका परिषद अम्लेश्वर क्षेत्र अंतर्गत तहसील पाटन में वाले ग्राम खुड़मुड़ा में ज़मीन के एक छोटे से टुकड़े पर अवैध कब्जा करने का मामला सामने आया है। इस मामले में तहसीलदार कार्यालय ने बेदखली वारंट जारी करते हुए साफ निर्देश दिया है कि कब्जा हटाकर असली मालिक को ज़मीन वापस सौंपी जाए।

छत्तीसगढ़ी भजन कीर्तन सम्राट पंडित कामता प्रसाद शरण के मुखारविंद से अमलेश्वर डीह में शिव महापुराण कथा 30 जून से 04 जुलाई तक

 

Advertisement
Advertisement 1 Advertisement 2 Advertisement 3 Advertisement 4 Advertisement 5 Advertisement 6 Advertisement 7

यह मामला राजू सोनकर ने तहसील कार्यालय में शिकायत दर्ज करवाई थी शिकायत में उन्होंने बताया कि मनहरण लाल सोनकर नाम के व्यक्ति ने उसकी निजी ज़मीन पर बिना अनुमति के कब्जा कर लिया है और वहाँ पर बाथरूम, खिड़की, दरवाजा और ऊपर सजावट का निर्माण भी कर लिया है।

Advertisement
Advertisement 1 Advertisement 2 Advertisement 2 Advertisement 3 Advertisement 4 Advertisement 5 Advertisement 6 Advertisement 7 Advertisement 8 Advertisement 9 Advertisement 10 Advertisement 11 Advertisement 12

शिकायत मिलने के बाद तहसील कार्यालय ने मामले की जांच करवाने के लिए राजस्व निरीक्षक और हल्का पटवारी को भेजा। उनके द्वारा किए गए स्थल निरीक्षण और सीमांकन रिपोर्ट में यह साफ हो गया कि मनहरण लाल ने खसरा नंबर 421/2 की ज़मीन पर करीब 10 फीट लंबा और 8फीट चौड़ा हिस्सा घेर लिया है और उस पर निर्माण कर लिया है।

इस रिपोर्ट के आधार पर तहसीलदार पाटन ने 3 जून 2025 को आदेश जारी करते हुए माल जमादार को निर्देशित किया कि 13 जून 2025 को पटवारी और कोटवार की उपस्थिति में अवैध कब्जा हटवाया जाए और आवेदक राजू सोनकर को उसकी ज़मीन पर वापस कब्जा दिलाया जाए।

साथ ही इस कार्रवाई की जानकारी थाना अमलेश्वर, राजस्व निरीक्षक संतोष राय, हल्का पटवारी और कोटवार को भी दी गई है, ताकि मौके पर मौजूद रहकर कार्रवाई को शांतिपूर्ण ढंग से पूरा किया जा सके।

यह कार्रवाई तहसील प्रशासन की ओर से एक मजबूत संदेश है कि ज़मीन पर किसी भी प्रकार का गैरकानूनी कब्जा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इससे गांव-समाज में यह बात भी स्पष्ट हो रही है कि अब लोग अपने अधिकारों के लिए प्रशासन से न्याय पा सकते हैं। बता दे की नगर पालिका अमलेश्वर के अंतर्गत विभिन्न क्षेत्रों में भी भू माफिया सक्रिय है और जमीन कब्जा करके रखे है जिसके चलते वहा के रहवासीओ को परेशानी का सामना करना पड़ता है। लेकिन अभी तक किसी भी तरह कार्यवाही नहीं हुई है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!