अमलेश्वरछत्तीसगढ़दुर्ग भिलाईपाटनरायपुर

बिना सूचना दिए बाउंड्री वॉल एवं बाथरूम पर चला बुलडोजर,थाना पहुंचे पीढ़ित परिवार

अम्लेश्वर: नगर पालिका परिषद अम्लेश्वर क्षेत्र अंतर्गत ग्राम खुड़मुड़ा निवासी मनहरण सोनकर पिता स्वर्गीय सरहा राम सोनकर द्वारा आज दिनांक 13/06/2025 को थाना अमलेश्वर आकर शिकायत पत्र दिया कि अपने निजी भूमि पर मकान एवं बाउंड्री वॉल लगभग 8 डेसिमल के दायरे में बना हुआ है जिसे मेरे ही गांव के निवासी एवं पड़ोसी राजू सोनकर पिता पिता धनेश्वर सोनकर द्वारा मेरे 10 फीट खुद की भूमि में बाथरूम बना है जिसे बेजा कब्जा बता कर तहसीलदार पाटन  के न्यायालय में प्रकरण दर्ज करवा दिया गया है एवं  तहसीलदार पाटन द्वारा मुझे बिना किसी सूचना दिए आज बाउंड्री वॉल एवं बाथरूम सहित लगभग 60 फीट बाउंड्री वॉल को तोड़वा दिया गया जबकि उपरोक्त मेरे निजी काबिज भूमि का वैध दस्तावेज है एवं प्रकरण माननीय संभाग आयुक्त एवं अनुविभागीय दंडाधिकारी पाटन के न्यायालय में लंबित एवं किसी भी प्रकार का कोई फैसला नहीं हुआ है।

Advertisement
Advertisement 1 Advertisement 2 Advertisement 3 Advertisement 4 Advertisement 5 Advertisement 6 Advertisement 7

आज मेरे द्वारा अमलेश्वर थाना पहुंच कर उपरोक्त की गई अनुचित कार्यवाही की जांच कर दोषियों के खिलाफ अपराध दर्ज करते हुए मुझे उचित न्याय दिलाने हेतु आवेदन दिया गया।

Advertisement
Advertisement 1 Advertisement 2 Advertisement 2 Advertisement 3 Advertisement 4 Advertisement 5 Advertisement 6 Advertisement 7 Advertisement 8 Advertisement 9 Advertisement 10 Advertisement 11 Advertisement 12

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!