अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद

अमलेश्वर क्षेत्र में शराब भट्टी खोलने की सुगबुगाहट, एसडीएम कार्यालय पहुंचे जनप्रतिनिधि

अमलेश्वर 23 जुलाई : नगर पालिका परिषद अमलेश्वर क्षेत्र के ग्राम खुड़मुड़ा में शासकीय शराब दुकान खोलने की जानकारी सामने आ रही है।जिसकी जानकारी लगते ही नगर पालिका अध्यक्ष दयानंद सोनकर सहित पार्षदों ने तहसील कार्यालय जा कर शराब भट्टी खोलने की जानकारी मांगी। लेकिन जनप्रतिनिधियों को लिखित में जानकारी नहीं दी गई। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार शासकीय शराब दुकान खोलना तय माना जा रहा है। जिसकी मौखिक पुष्टि मिलने की भी जानकारी मिल रही है। साथ ही जनप्रतिनिधियों ने नहीं खोलने की अपत्ति भी दर्ज लिखित में की गई है। एसडीएम पाटन को प्रतिवेदन दिया गया है। फिर हाल अभी कब खुलेगी इसकी जानकारी सामने नहीं आ रही है।

आपको बता दे पूर्व में भी नगर पालिका अमलेश्वर क्षेत्र में शासकीय शराब भट्टी खोलने की जानकारी आज से नौ महीना पहले लगी थी और खोलने की पूरी तैयारी भी हो गई थी।लेकिन भाजपा और कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने एक मंच पर साथ खड़े होकर विरोध किया गया और अंततः शराब भट्टी नहीं खोलने की औपचारिक घोषणा की गई। नायब तहसीलदार मौके पर पहुंच कर घोषणा की थी। उक्त समय नगर पालिका परिषद अमलेश्वर के मुख्य कार्यपालन अधिकारी भी मौजूद रही।लगभग हफ्ते भर के लंबे विरोध के बाद स्थगन आदेश मिली थी।आने वाले नगर पालिका चुनाव को देखते हुए स्थगन का आदेश मिला था।

सूत्रों से बता रहे हैं कि अब फिर से शराब भट्टी नगर में खोलने की तैयारी की जा रही है। क्या अब भी भाजपा और कांग्रेस के कार्यकर्ताओं की टीम एक मंच पर खड़ा होकर विरोध करेगी या नहीं ये तो आने वाले समय ही बताएगा। मिली जानकारी के अनुसार वार्ड वासियों के द्वारा ग्राम में मीटिंग भी करने की तैयारी कर रहा। शराब दुकान नहीं खोलने की मांग तेज होते हुए दिखाई दे रही है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!