अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद
हरेली में होगा छत्तीसगढ़ी पारंपरिक खेलों का आयोजन, छत्तीसगढ़ की पहली तिहार की सरपंच ने दी गाड़ा गाड़ा बधाई

अमलेश्वर : जनपद पंचायत पाटन अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत सांकरा में सांस्कृतिक कार्यक्रम सहित पारंपरिक छत्तीसगढ़ी खेल गेड़ी दौड़, फुगड़ी, कुर्सी दौड़ सहित अन्य खोलो का होगा आयोजन। ग्राम पंचायत के युवा सरपंच रवि सिंगौर ने उक्त जानकारी मीडिया में शेयर करते हुए समस्त क्षेत्र वासी सहित ग्राम वासियों को छत्तीसगढ़ की पहली इतिहास हरेली की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित किया है।
आपको बता दें ग्राम पंचायत सांकरा में आने वाले 17 अगस्त को भव्य कृष्ण जन्माष्टमी का भी आयोजन किया गया है। जिसमें छत्तीसगढ़ के प्रख्यात छत्तीसगढ़ी भजन कीर्तन सम्राट कामता प्रसाद शरण का भी आगमन होगा।

Advertisement





