अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद
मोतीपुर में हर्ष उल्लास के साथ मनाया गया स्वतंत्रता दिवस ,सरपंच मोहन लोधी ने किया ध्वजारोहण

अमलेश्वर: जनपद पंचायत पाटन अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत मोतीपुर में स्वतंत्रता दिवस के 79 वें समारोह ग्राम पंचायत प्रांगण में बहुत ही हर्ष उल्लास के साथ मनाया गया। सर्वप्रथम भारत माता, देश के महापुरुषों की पूजा अर्चना कर तैल चित्र पर माल्यार्पण की गई। तत्पश्चात ग्राम पंचायत के युवा सरपंच मोहन लोधी के द्वारा गर्व के साथ ध्वजारोहण कर सलामी दी गई।
इस पवन अवसर पर पंच महेश सिंगौर,सोनिया सिंगौर, उर्वशी सिंगौर, महेंद्र कुर्रे, मान बंजारे, सातो सिंगौर, नेहा सिंगौर, दुर्गेश साहू, दुलारी कौशिक, योगेश्वरी सिंगौर, परमेश्वर सिंगौर, सेवती सिंगौर सहित ग्राम के गणमान्य नागरिक और स्कूल के शिक्षक शिक्षकों के साथ बच्चे बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Advertisement





