पी एम श्री सेजस कुम्हारी मे स्वतंत्रता दिवस संपन्न, प्रतिभावान बच्चों का हुआ सम्मान

कुम्हारी : पीएम श्री सेजस कुम्हारी में स्वतंत्रता दिवस बड़ा हर्ष और उल्लास के साथ मनाया गया जिसमें मुख्य अतिथि आलोक कुमार दुबे शाला प्रबंधन विकास समिति के अध्यक्ष रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता सांसद प्रतिनिधि सुजीत यादव ने किया।विशेष अतिथि के रूप में विधायक प्रतिनिधि विजय वर्मा उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में विद्यालय की छात्र-छात्राओं द्वारा गीत, भाषण ,सांस्कृतिक व गतिविधियां संपन्न हुई जिसमें विद्यालय के लगभग 100 विद्यार्थियों ने कार्यक्रम में भाग लिया छात्रों ने बड़ा ही मार्मिक ढंग से जलियांवाला बाग हत्याकांड नाटक प्रस्तुत किया जिनको सभी ने बहुत सराहा। मिष्ठान वितरण के साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ।
विद्यालय के प्राचार्य श्रीमती लता रघु कुमार ने विद्यालय की उपलब्धियां की जानकारियां दी कार्यक्रम में विद्यालय के समस्त शिक्षक शिक्षिकाओं की सहभागिता रही कार्यक्रम का संचालन के आर साहू व एम एल साहू द्वारा किया गया।
कार्यक्रम में कक्षा दसवीं और बारहवीं बोर्ड परीक्षा में प्रथम आने वाले छात्र-छात्राओं को बी एल यदू और मुकुंद राठौर द्वारा सम्मानित किया गया इसी प्रकार विभिन्न कक्षा पांचवी आठवीं और ग्यारहवीं 12वीं के छात्राओं को भी मेडल देकर प्रस्तुत किया गया राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिता में भाग लेने वाले कुमारी गीतिका विश्वकर्मा और एकता सुल्तान को उनकी विशिष्ट उपलब्धि के लिए मेडल से पुरस्कृत किया गया।







