सांकरा में स्वस्थ जीवन के लिए स्वास्थ्य शिविर का आयोजन / रवि सिंगौर
अमलेश्वर: जनपद पंचायत पाटन के ग्राम पंचायत सांकरा में स्वस्थ जीवन के लिए स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया है। इस शिविर का शुभारंभ युवा सरपंच रवि सिंगौर, उपसरपंच रामशरण बंधे और अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने द्वीप प्रज्वलित कर किया।
आपको बता दें शिविर के उद्देश्य लोगों को स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करना स्वास्थ्य जांच और परीक्षण के माध्यम से बीमारियों का पता लगाना और उनका इलाज करना



शिविर में प्रदान की जाने वाली सुविधाएं*स्वास्थ्य जांच और परीक्षण, डॉ ठाकुर पाथ लैब एंड डायग्नोस्टिक क्लिनिक अमलेश्वर की ओर से विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम मौजूद है, जिनमें डॉ सृष्टि ठाकुर, डॉ हिमाशी राव और डॉ थानेंद्र साहू शामिल हैं
ग्राम पंचायत सांकरा में स्वास्थ्य शिविर का महत्व ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाओं की कमी को दूर करने में मदद करना,लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना और उन्हें स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ प्रदान करना
ग्राम के युवा सरपंच रवि सिंगौर ने कहा कि इस तरह के आयोजनों से ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार होता है और लोगों को अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखने में मदद मिलती है।



