भारतीय नौ सेना अग्निवीर में प्रशिक्षण कर गृह ग्राम लौटे हर्ष कुमार जनप्रतिनिधियों ने दी बधाई

बेल्हारी पाटन 31 अगस्त : जनपद पंचायत पाटन अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत किकिरमेटा के आश्रित गांव शुक्लाडीह के कुमार निषाद के पुत्र हर्ष कुमार निषाद ने भारतीय नौ सेना अग्निवीर में प्रशिक्षण पूरा कर अपने समाज का और ग्राम का नाम रोशन किया है देश कि सेवा करने का मौका हर्ष कुमार को मिला है।
भारतीय नौसेना के जवान हर्ष कुमार अपने गृह ग्राम प्रशिक्षण के बाद लौटा है। ग्रामीणों ने सर आंखों पर बैठा कर बहुत बहुत बधाई और शुभकामनाएं दे रहे है।
इस अवसर पर ग्राम पंचायत किकिरमेटा सरपंच श्रीमती देवकी जेठू राम निषाद भव्य स्वागत किया। मौके पर अकतई सरपंच प्रतिनिधि नरोत्तम निषाद सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण जन मौजूद रहे।
वही क्षेत्र के जिला पंचायत सभापति श्रीमती कल्पना नारद साहू ने हर्ष कुमार को अग्नि वीर नौसेना के जवान बनने पर बधाई देकर उज्जवल भविष्य की कामना की है साथ ही निषाद परिवार को बधाई दी है। क्षेत्र का नाम रोशन किया है निषाद परिवार का बेटा हर्ष कुमार।






