अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदबिलासपुरभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद

रामधुनि प्रतियोगिता के समापन में पहुंचे जिला पंचायत सभापति ने गजानन स्वामी के दर्शन कर क्षेत्र के सुख समृद्धि के लिए कामना की

बेल्हारी: पाटन विधान सभा क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत आगेसरा के स्कूल पारा में प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष 23 वां वर्ष त्रि दिवसीय रामधुनी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।जिसका आज समापन हुआ।

कार्यक्रम में बतौर मुख्यअतिथि श्रीमती कल्पना नारद साहू सभापति जिला पंचायत दुर्ग, कार्यक्रम का अध्यक्षता लालेश्वर साहू, विशेष अतिथि कमलेश साहू, मंडल अध्यक्ष जामगांव आर, रूपसिंह सिन्हा, कविता साहू सरपंच ग्राम पंचायत नवागांव बी, टेशराम साहू, तीरथ पटेल, यू.एस नागवंशी, भानू साहू, हेमंत सोनी, श्री पुनीत साहू श्री एस.आर तेजेश्वी, के गरिमामई उपस्थिति में संपन्न हुआ।

कार्यक्रम प्रस्तुत करने अलग अलग जगह से पहुंचे मंडली का श्रवण भी किया गया, साथ ही गजानन स्वामी विधनहारता श्री गणेश का दर्शन कर क्षेत्र वासियों के लिए सुख समृद्धि की कामना श्रीमती साहू ने की है। कार्यक्रम के अंतिम उद्भोधन ग्राम पंचायत आगेसरा के युवा सरपंच रमाकांत साहू द्वारा किया गया।

इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष श्री उत्तम पटेल, उपाध्यक्ष श्री मनहर पटेल श्री दुर्गेश तेजस्वी, विशेष सहयोग श्री झुनकु राम साहू एवम आदर्श गणेश उत्सव समिति के सदस्य गण सहित ग्राम वासी बड़ी संख्या में मौजूद रहे ।उक्त जानकारी अभिषेक सेन मिडिया प्रभारी ने मीडिया को शेयर किया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!