अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदबिलासपुरभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद

श्रोता सम्मेलन बागपत 2025(उ. प्र.)में छत्तीसगढ़ के उद्घोषकों एवं श्रोताओं को किया सम्मानित

रेडियो श्रोता दिवस मनाने की परम्परा छत्तीसगढ़ से ही प्रारंभ हुई जो अब राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भी मनाई जा रही है।

रायपुर 31 अगस्त : अखिल भारतीय रेडियो श्रोता सम्मेलन 2025 बागपत (उ.प्र.) में देश भर के18राज्यों सेलगभग 450श्रोता व 50उद्घोषक आर जे की उपस्थिति में यह आयोजन समपन्न हुआ प्रथम सत्र के मुख्य अतिथि सुदर्शन शाह जी ,अध्यक्षता परसराम साहू गुरूजी ने की, द्वितीय सत्र में शेफाली कपूर विविधभारती,ईरफान आजमी,तारिक जमील उर्दू सर्विस,विभिन्न आकाशवाणी बरेली ,कुरूक्षेत्र,बरेली,रोहतक, हिसार,सूरतगढ़,रायपुर, जगदलपुर,रेडियो धड़कन,रेडियो बर्फी,की सहभागिता रही।विभिन्न संगठनों द्वारा सम्मान किया गया।

रेडियो श्रोता दिवस मनाने की परम्परा छत्तीसगढ़ से ही प्रारंभ हुई जो अब राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भी मनाई जा रही है।

Advertisement
Advertisement 1 Advertisement 2 Advertisement 3 Advertisement 4 Advertisement 5 Advertisement 6 Advertisement 7

इस सम्मेलन की की विशेषता ये है कि यह सामाजिक समरसता,जाति -पाति,साम्प्रादयिक भेदभावसे परे होकर*विभिन्न प्रांतों,भाषाओं,धर्म,मजहब,जाति केश्रोताओं के मध्य सौहाद्र,अपनत्व,आत्मीयता व सदभाव से परिपूर्ण आयोजन था

Advertisement
Advertisement 1 Advertisement 2 Advertisement 2 Advertisement 3 Advertisement 4 Advertisement 5 Advertisement 6 Advertisement 7 Advertisement 8 Advertisement 9 Advertisement 10 Advertisement 11 Advertisement 12

इस अखिल भारतीय रेडियो सम्मेलन मेंछत्तीसगढ़ रायपुर के वरिष्ठ प्रसारक श्याम वर्मा जी, शशांक खरे।जगदलपुर से इश्तियाक मीर जी आकस्मिक उद्घोषक गायत्रीआचार्य,भावना शर्मा,हरिप्रिया पांडेय,मर्सी स्वर्णा रानी काविशेष सम्मान किया गया।

30श्रोताओं का दल जिसमें राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य परसराम साहू गुरूजी ने आगामी2026के सम्मेलन की घोषणा करते हुए बताया कि भिलाई छत्तीसगढ़ में 19-20अगस्त को सम्मेलन दो दिवसीय किया जाएगा।

श्रोता मित्र डोमन ठाकुर दिनेश वर्मा चंद्रपाल सिंह बलराम बया कमलकांत गुप्ता ,दुर्गा राम साहू , रोशन देवांगन ,हिम्मत सिंह राजपूत,चंदूलाल सिंगरौल,उत्तरा दिवाकर,रिजवान खान,गोविन्द चंद्राकर,बंशीलाल श्रीवास्तव आदि का भी सम्मान किया।

सहआयोजक सन्निहित रेडियो लिसनर्स के ज्ञानभूषण शर्मा,बिजेन्दर जयजान,सोमनाथ कालिया,विनोद लखनपाल,रविकुमार राहुल का अथक प्रयास सराहनीय रहा। अध्यक्ष संजय ढींगिया की जितनी भी प्रशंसा की जाए कम है।प्रारंभ से अंत तक सभी व्यवस्था में वयस्त रहे।
अंत में राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।और सभी श्रोता अपने अपने घरों के लिए प्रस्थान करने लगे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!