अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदबिलासपुरभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद

सड़क सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं, ग्रामीण गति अवरोधक लगाने की मांग

अमलेश्वर मोतीपुर 04 सितंबर : पाटन ब्लॉक के ग्राम मोतीपुर से सांकरा अमलेश्वर रायपुर पहुंच मार्ग पर बीती रात एक ट्रक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। गनीमत रही कि इस घटना में किसी प्रकार की जानमाल की हानि नहीं हुई। हालांकि ट्रक क्षतिग्रस्त हो गया और रोड पर ही खड़ा है। चूंकि घटना रोड किनारे हुई है, इसलिए आवागमन पर कोई असर नहीं पड़ा है।

स्थानीय निवासी सड़क सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं। उनका कहना है कि मोतीपुर से पाटन तक जाने वाली मार्ग पर कई गांव हैं, लेकिन कहीं भी गति अवरोधक नहीं है। इससे गाड़ियों की गति अधिक रहती है और दुर्घटनाएं होती हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से गति अवरोधक लगाने की मांग की है ताकि सड़क दुर्घटनाएं रोकी जा सकें।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!