मछुआरा सम्मेलन में हुआ प्रतिभावन बच्चों का सम्मान विधायक कुंवर सिंह निषाद हुए शामिल

पाटन: तहसील स्तरीय मछुआरा सम्मेलन का आयोजन 14 सितंबर को किया गया। अतिथियों के द्वारा मछुवारों को नया तकनीकी से मछली पालन कर आर्थिक मजबूत पर जोर दिया है। शासन सिर्फ योजना के तहत लाभ दे सकता है। मछुआरा अपने इच्छा शक्ति से अधिक से अधिक लाभ कमा सकता है नई मछुआ नीति से, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मछुआरा के विकास के लिए मछली पालन को कृषि का दर्जा दिया।जिससे मछुवारा संघ आज आर्थिक मजबूत की ओर अग्रसर है। मछुआरा समाज का इतिहास पुरखों का रहा।राजा और रानी के रूप में देश की सेवा की साथ ही वीर शहीदों का भी इतिहास समाज में रहा है।
वहीं कार्यक्रम में समाज के प्रतिभावान बच्चों का सम्मान किया गया। विभिन्न विश्व विद्यालय, महाविद्यालय, हायर सेकंडरी स्कूलों में उत्कृष्ट अंक प्राप्त कर समाज का गौरव बढ़ाने वाले बच्चों का सम्मान किया गया।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से निषाद समाज के गौरव कुंवर सिंह निषाद विधायक गुंडरदेही,पूर्व मुख्यमंत्री के प्रतिनिधि कौशल चंद्राकर,जिला पंचायत सदस्य देवेंद्र चंद्रवंशी,देव कुमार निषाद तहसील अध्यक्ष कुशल मटियारा,रूपचंद धीवर ,सीता निषाद,भावना निषाद गरिमामई उपस्थिति में कार्यक्रम संपन्न हुआ।
स्वागत भाषण केजू राम निषाद जिला अध्यक्ष मछुआरा संघ दुर्ग ने किया कार्यक्रम का संचालन अशोक निषाद ने किया।
इस अवसर पर टेमन लाल सपहा, श्याम लाल सर्वे, फेरहा राम धीवर, डोमन विनायक, तरुण पारकर, लिखन निषाद,राधिका कोसे, युवराज निषाद,सहित मछुआरा समाज के महिला पुरुष बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।






