अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदबिलासपुरभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद

बैडमिंटन टूर्नामेंट में प्रकाश और अंकित ने मारी बाजी -भावेश और किशोर रहे दूसरे स्थान पर

कुम्हारी। नगर के वार्ड क्रमांक 15 स्थित बैडमिंटन कोर्ट में दस दिवसीय बैडमिंटन टूर्नामेंट का आयोजन सम्पन्न हुआ। रविवार को प्रतियोगिता का सेमी फाइनल और फाइनल मैच खेला गया। यह बैडमिंटन प्रतियोगिता विगत 12 वर्षों से लगातार आयोजित की जा रही है। इस वर्ष इस प्रतियोगिता में कुल 12 टीमों ने हिस्सा लिया था।

फाइनल मैच काफी रोमांचक रहा जिसमे प्रकाश गज्जर और अंकित बघेल को जीत हासिल हुई । भावेश राठौर और किशोर पटेल को दूसरा स्थान मिला। इस बार यह प्रतियोगिता आई पी एल की तर्ज पर खेला गया। विजयी खिलाड़ियों को पार्षद अनुराग गुप्ता एवं दिलीप ओझा के हाथों इनाम की राशि प्रदान की गई। वहीं शेष सभी प्रतिभागियों को भी सम्मानित किया गया। विजेता प्रकाश गज्जर ने बताया की शीघ्र ही प्रदेश स्तर पर प्रतियोगिता के आयोजन पर विचार किया जा रहा है जिसकी तैयारियां भी प्रारम्भ कर दी गई हैं।

इस आयोजन को सफल बनाने में भूपेन्द्र पाठक, रवि सिंग, विवेक राय, अमित दीक्षित एवं अशोक राठी सहित समस्त खिलाड़ियों का भरपूर सहयोग रहा ।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!