नवाचार कहे या मजबूरी,जनप्रतिनिधियों ने स्वयं के खर्चे से किया जानलेवा रोड का मरम्मत

अमलेश्वर : दुर्ग जिला अंतर्गत नगर पालिका परिषद अमलेश्वर में लगातार मूल भूत सुविधाओं पर अधिकारियों के द्वारा अनदेखी किया जा रहा है।जिसके चलते आज नगर पालिका परिषद अमलेश्वर के पार्षद राजू सोनकर,भेज लाल सोनकर,खूबी राज सोनकर के द्वारा खुडमुड़ा रोड की मरमत स्वयं के खर्च से कराया गया।
मिली जानकारी के अनुसार लगातार लोक निर्माण विभाग को रोड में गड्ढा होने की जानकारी दिया जा रहा था साथ ही समाचार पत्रों के माध्यम से भी प्रशासन को अवगत कराने की कोशिश की गई।फिर भी विभाग आज तक सुध नहीं ली। इस रोड पर कई राहगीर दुर्घटना के शिकार हो गए हैं।फिर भी विभाग मौन रहा।
वार्ड पार्षद भेज लाल सोनकर ने बताया कि पालिका परिषद के सामान्य सभा में भी रोड खराब होने की जानकारी देते रहे लेकिन किसी भी प्रकार की पहल अभी तक मुख्य कार्यपालन अधिकारी के द्वारा नहीं की गई।नहीं विभाग के अधिकारियों को भी इस बात से अवगत कराया गया।परिणाम आज जनप्रतिनिधि खुद मैदान में उतर कर लोगों को राहत की सुविधा देने की कोशिश की गई है। वही इस कार्य की सराहना करते हुए नगर वासियों ने ट्रिपल इंजन की सरकार से मूल भूत सुविधाओं की मांग की है।






