अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदबिलासपुरभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद

ग्राम नवागांव में शीतकालीन योग शिविर का शुभारंभ,बेहतर स्वास्थ्य के लिए योग करें

जामगांव आर- दक्षिण पाटन के ग्राम नवागांव में ग्राम के युवा साथियों द्वारा शीतकालीन योग शिविर का शुभारंभ किया गया है। बेहतर स्वास्थ्य हमारे जीवन के लिए अमूल्य पूंजी है।

गांव के होनहार युवा इंद्र कुमार साहू, कनक साहू पवन साहू, तोषन साहू, बड़े सुबह से उठकर कर्मा भवन में योग कक्षा संचालित कर रहे हैं। यह चारों लड़के बहुत ही ऊर्जावान है। इन्होंने सभी ग्रामवासियों एवं क्षेत्र के लोगों से अनुरोध किया है कि महिला पुरुष बच्चे बूढ़े सभी स्वस्फूर्त सुबह से उठकर योग करने के लिए आएं। योग करने से शरीर स्वस्थ रहता है। जिससे शरीर में दवाई से लगने वाले पैसे की बचत होती है। जीवन जीने के लिए शरीर का स्वस्थ होना बहुत ही आवश्यक है।

योग प्रशिक्षक के रूप में ग्राम औंरी से वाई के साहू सर प्राचार्य ,डॉ गुलाब साहू का आगमन हो रहा है। ग्राम नवागांव में ऐसे कार्यक्रमों में लोग बढ़ चढ़कर भाग ले रहे हैं। आप भी आएं और योग शिविर में भाग लेकर स्वास्थ्य लाभ प्राप्त कर अपने जीवन को धन्य बनाएं । योग के लाभों में शारीरिक लचीलापन और मांसपेशियों की ताकत में सुधार, हृदय स्वास्थ्य में वृद्धि, बेहतर पाचन और श्वसन, तनाव और चिंता में कमी, एकाग्रता और मानसिक स्पष्टता में वृद्धि, तथा बेहतर मुद्रा शामिल हैं। यह चोट के जोखिम को कम करने, नींद में सुधार करने और समग्र कल्याण की भावना को बढ़ावा देने में भी मदद करता है।

कार्यक्रम में योगाचार्य डॉ गुलाब साहू ,योगेंद्र कुमार साहू इंद्रकुमार साहू,कनक साहू,पवन कुमार साहू,
तोषणकुमार,विनय कुमार ,हेमलाल(शिक्षक) जयप्रकाश साहू शिक्षक,छगन साहू उपसरपंच
लेखराम साहू ,माधुरी साहू
,वामनी,तृप्ति,लक्ष्मी, दीपिका साहू,लकेश कुमार,शिव साहू बिशेश्वर साहू,,ललित साहू, भावेश साहू एवं अन्य शामिल रहे।उक्त जानकारी अभिषेक सेन ने दिया

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!