माँ वृंदादेवी मंदिर आगेसरा मे पहुंचकर माँगा आशीर्वाद- भाजपा युवा नेता अभिषेक सेन

जामगांव आर – दक्षिण पाटन अंतिम छोर मे बसें ग्राम आगेसरा के सबसे प्रसिद्ध धार्मिक स्थल वृंदादेवी मंदिर आगेसरा में नवरात्र में भक्तों की भारी भीड़ देखने को मिल रही है । मंदिर प्रांगण में श्रद्धालुओं का तांता लग रहा और मंदिर परिसर में देवी के जयकारों से वातावरण गूंज उठा। भक्तों ने माता रानी के दर्शन कर पूजा-अर्चना की और अपनी मनोकामनाओं की पूर्ति के लिए ज्योति कलश जलाए।
आपको बता दे मां वृन्दा देवी डिंडा कपाट पाटन विधानसभा के आगेसरा में विराजमान है मां वृन्दा देवी का उत्पत्ति भूमि से हुआ है जिसके आसन का स्थापना ग्रामीणों ने किया । दोनो नवरात्र में यहां मनोकामना ज्योति प्रज्वलित भक्तों के द्वारा किया जाता है।
इस वर्ष मां वृन्दा देवी डिंडा कपाट में भक्तों के द्वारा कुल 180 ज्योति कलश प्रजवलित हुआ है ।



इस दौरान – रमाकांत साहू सरपंच आगेसरा, पूनम पटेल, चंद्रकांत साहू, खिलेश्वर साहू, योगेश साहू, टुकेश कुमार उपस्थित रहे।



