परिक्षेत्रीय साहू संघ झीठ के अध्यक्ष श्रीमती गायत्री साहू ने किया कार्यकारणी की घोषणा
अम्लेश्वर : तहसील साहू संघ पाटन अंतर्गत परिक्षेत्रीय साहू संघ झीठ में नवनिर्वाचित अध्यक्ष श्रीमती गायत्री साहू,उपाध्यक्ष सुखदेव साहू, मधुकांता साहू, संगठन सचिव ओमप्रकाश साहू,श्रीमती हेमलता साहू के द्वारा अपने टीम पदाधिकारी मनोनयन कर पदभार ग्रहण किया गया साथ ही आभार प्रकट किया।
पूर्व परिक्षेत्रीय अध्यक्ष कल्याण साहू ने सभी नए पदाधिकारियों और कार्यकारणी सदस्यों को बधाई देकर उज्जवल भविष्य की कामना की।
परिक्षेत्रीय अध्यक्ष श्रीमती गायत्री साहू ने सभी पदाधिकारियों से एक जुट होकर समाज हित में काम करने की अपील की।श्रीमती साहू ने आगे कहा कि आज अपने टीम की कार्यकारणी की घोषणा की है।सभी नए और पुराने पदाधिकारी मिलकर एकजुटता के साथ समाज में काम करेंगे।
आपको बता दें परिक्षेत्रीय अध्यक्ष श्रीमती गायत्री साहू ने अपने कार्यकारणी में टीकाराम साहू को सचिव, राधेलाल साहू को कोषाध्यक्ष, रामाधार साहू को तहसील प्रतिनिधि ,सहसचिव श्रीमती योग्यता साहू, संयोजिका महिला प्रकोष्ठ श्रीमती संतोषी साहू, संयोजक युवा प्रकोष्ठ रूपेंद्र राजू साहू, प्रचार सचिव भरत साहू ,श्रीमती फुलेश्वरी साहू सहित मीडिया प्रभारी भूपेश साहू को बनाया गया है।वही मोहन साहू को संरक्षक बनाया गया है और उमेश कुमार साहू को प्रमुख सलाहकार बनाया गया है।






