अम्लेश्वर भाजपा मंडल में SIR मतदाता पुन: निरीक्षण कार्यशाला आयोजित

अम्लेश्वर : भाजपा मंडल अम्लेश्वर क्षेत्र अंतर्गत तर्रा रेस्ट हाउस में SIR मतदाता पुन: निरीक्षण के संबंध में महत्वपूर्ण कार्यशाला का आयोजन 10 नवंबर को किया गया। इस कार्यशाला में भारतीय जनता पार्टी के जिला महामंत्री विनोद अरोरा, महामंत्री दिलीप साहू, भाजपा जिला उपाध्यक्ष सुश्री सरिता मिश्रा, मंडल अध्यक्ष कमलेश चंद्राकर, सांसद प्रतिनिधि राजेश चंद्राकर, पूर्व मंडल अध्यक्ष लोकमणि चंद्राकर, जनपद पंचायत पाटन के अध्यक्ष श्रीमती कीर्ति नायक, अमलेश्वर नगर पालिका के अध्यक्ष दयानंद सोनकर, महामंत्री कैलाश यादव, धर्मेंद्र कौशिक, मंडल के उपाध्यक्ष गण, पालिका के पार्षदगण, आसपास के सरपंच गण और देव तुल्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
इस कार्यशाला का उद्देश्य मतदाता सूची के पुन: निरीक्षण की प्रक्रिया को समझना और इसमें सक्रिय भाग लेना था। यह प्रक्रिया मतदाता सूची को अद्यतन और सटीक बनाने के लिए की जा रही है, जिससे लोकतांत्रिक प्रक्रिया में नागरिकों की भागीदारी सुनिश्चित हो सके।



