छत्तीसगढ़दुर्ग भिलाईपाटनसेलूद

घुघुवा (क) के कर्मा जयंती समारोह में शामिल हुए सांसद विजय बघेल

सेलूद: तहसील साहू संघ पाटन अंतर्गत स्थानीय साहू समाज घुघुवा (क) में भक्त माता कर्मा की 1009वीं जयंती बहुत ही हर्ष और उल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि दुर्ग सांसद विजय बघेल रहे। कार्यक्रम के अध्यक्षता ग्राम पंचायत के सरपंच शैलेंद्री साहू ने किया। विशेष अतिथि के रूप में जनपद पंचायत पाटन के सभापति प्रणव शर्मा, सांसद प्रतिनिधि राजेश चंद्राकर, पूर्व सरपंच हेमलता साहू रहे।

दुर्ग सांसद विजय बघेल ने भक्त माता कर्मा के मंदिर पर पूजा अर्चना कर कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि साहू समाज एक जुटता के साथ काम करने वाली समाज, उन्होंने माता कर्मा को साहू समाज के आराध्य देवी बताया साथ ही सर्व समाज के पूजनीय बताया। श्री बघेल ने भक्त माता कर्मा के भक्ति और त्याग की प्रशंसा करते हुए साहू समाज के लिए अनुकरणीय कार्य करने की बात कही साथ ही समाज को एक सूत्र बांधने का काम भक्त माता ने कर्मा ने किया कहा।

Advertisement
Advertisement 1 Advertisement 2 Advertisement 3 Advertisement 4 Advertisement 5 Advertisement 6 Advertisement 7

स्थानीय साहू समाज घुघुवा के लोगों ने दुर्ग सांसद विजय बघेल से कर्मा भवन परिसर के लिए डोम सेट निर्माण की मांग रखी है साथ धान खरीदी केंद्र की हटाने की सूचना मिलने की बात सासंद को बताई और कहा कि धान खरीदी केंद्र गांव में रहे जिसकी भी मांग सासंद से की गई है।

Advertisement
Advertisement 1 Advertisement 2 Advertisement 2 Advertisement 3 Advertisement 4 Advertisement 5 Advertisement 6 Advertisement 7 Advertisement 8 Advertisement 9 Advertisement 10 Advertisement 11 Advertisement 12

इस अवसर पर लोकेश्वर साहू, जोगी राम साहू ,थानेश्वर साहू, रामदेव साहू, किशन हिरवानी ,अर्जुन गजपाल, कुंती साहू, अरविंद साहू, चूड़ामणि साहू, घर्म साहू, गंगाराम साहू सहित स्थानीय साहू समाज के पदाधिकारी एवं स्वजाति बंधु उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!