छत्तीसगढ़पाटनराजनांदगांवरानीतराई

महावीर जयंती पर जैन समाज ने किया 122 मिनट रक्तदान साथ ही जरूरतमंद बच्चों को दिया स्टडी किट

रानीतराई : पाटन ब्लाक अंतर्गत आने वाले ग्राम रानीतराई में महावीर जन्म कल्याण महोत्सव का आयोजन 10 अप्रैल को किया गया। जिसमें बटरेल ,बेल्हारी, सुरपा, जामगांव आर के जैन समाज के लोग उपस्थित रहे। आपको बता दें महावीर स्वामी की जयंती पर 122 मिनट का रक्तदान जैन समुदाय के द्वारा किया गया। साथ ही 30 जरूरतमंद बच्चों को स्टडी किट भी प्रदान किया गया।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से श्रीमती ज्योति पारख अध्यक्ष नगर पंचायत भखारा, सतीश रायसोनी उपाध्यक्ष जनपद पंचायत कुरूद, श्रीमती दीपमाला विजय कोचर सदस्य जनपद पंचायत पाटन, राधेलाल लोढा समाज सेवी दुर्ग, थानमल ओस्तवाल हास्य कवि गुंडरदेही, हरख पारख अध्यक्ष शासकीय महाविद्यालय भखारा के गरिमामई उपस्थिति में कार्यक्रम संपन्न हुआ। कार्यक्रम की जानकारी रानीतराई के पूर्व सरपंच भाजपा नेता निर्मल जैन ने मीडिया को शेयर किया है।

Advertisement
Advertisement 1 Advertisement 2 Advertisement 3 Advertisement 4 Advertisement 5 Advertisement 6 Advertisement 7

Advertisement
Advertisement 1 Advertisement 2 Advertisement 2 Advertisement 3 Advertisement 4 Advertisement 5 Advertisement 6 Advertisement 7 Advertisement 8 Advertisement 9 Advertisement 10 Advertisement 11 Advertisement 12

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!