छत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईपाटन

ग्राम पंचायत बेलौदी में अनोखा पहल, मॉडल ग्राम बनाने,दिया जा रहा है, स्वच्छता पर ध्यान

जामगांव आर 17 अप्रैल :  जनपद पंचायत पाटन अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत बेलौदी को मॉडल ग्राम पंचायत बनाने की दिशा में काम शुरू कर दिया है।जनपद पंचायत पाटन के द्वारा मॉडल ग्राम चनित होने के बाद भारी उत्साह के साथ सरपंच अपने कार्य में लग गया है। हालांकि अभी ग्राम पंचायत की सचिव अनिश्चित कालीन हड़ताल पर है जिससे परेशानी तो हो रही है लेकिन स्वच्छता के प्रति अपने कदम को आगे बढ़ते हुए ग्राम पंचायत के सरपंच ने कार्य प्रारंभ कर दिया है।

आपको बता दें ग्राम पंचायत के युवा सरपंच हुकुमचंद निषाद ने अपने गांव में स्वच्छता को लेकर के नई-नई योजना के साथ ग्राम में कार्य कर रहे हैं घर से निकलने वाली सुखा और गीला कचरा के लिए कूड़ा दान प्रदान किया जा रहा है। वही गांव गांव में स्वच्छता के लिए एक कदम और आगे बढ़ते हुए बर्तन बैंक का भी स्थापना की गई है। जिसे अभी शुरुआती दौर पर 100 बर्तन और गिलास लाई गई है। जिसे सुख-दुख के कार्यक्रम में ग्रामीणों को मामूली किराया में उपलब्ध कराएगी। जिससे डिस्पोजल दोना पत्तल के उपयोग से ग्रामीण बच सकेंगे और स्वच्छता का संदेश दे पाएंगे।

Advertisement
Advertisement 1 Advertisement 2 Advertisement 3 Advertisement 4 Advertisement 5 Advertisement 6 Advertisement 7

ग्राम पंचायत के सरपंच हुकुमचंद निषाद में मीडिया को जानकारी शेयर करते हुए बताया कि पूरे गांव की स्वच्छता अभियान के तहत स्वच्छ कराया गया है साथ ही प्रत्येक घर कूड़ा दान प्रदान किया जा रहा है जिससे गीला और सुखा कचरा को अलग-अलग कर रख सके और स्वच्छता दीदियों के द्वारा कचरा कलेक्शन कर उचित स्थान पर रखा जाएगा मनीकंचन केंद्र में कचरा को अलग कर रखा जाएगा। वही गांव में बर्तन बैंक का भी शुभारंभ कर दिया गया है जिससे लोगों को सुविधा मिल सके और स्वच्छता पर काम किया जा सके।

Advertisement
Advertisement 1 Advertisement 2 Advertisement 2 Advertisement 3 Advertisement 4 Advertisement 5 Advertisement 6 Advertisement 7 Advertisement 8 Advertisement 9 Advertisement 10 Advertisement 11 Advertisement 12

गांव को स्वच्छ और सुंदर बनाने के लिए ग्राम पंचायत सरपंच के साथ नव दुर्गा स्वा सहायता समूह बेलौदी की महिलाएं भी बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रही है। मौके पर रोशनी नायक अध्यक्ष रमा नायक सचिव, सदस्य गण इंद्राणी नायक, विमला नायक,सोनम नायक देहुती वर्मा, प्रभा वर्मा, यामिनी यादव, हेमकुमारी नायक, हसीना गंधर्व सहित अन्य महिलाएं उपस्थित रहे।

मौके पर पंच गण उप सरपंच ललित यदु, चेतन यदु, नागेंद्र यादव, हिरमोतीन साहू, हेमचंद निषाद, कौशल्या नेताम, रामेश्वरी वर्मा, लक्ष्मी ठाकुर, टासला सेन, चूरामन ठाकुर,सीमा वर्मा, रतन वर्मा, पूर्णिमा साहू मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!