अमलेश्वरछत्तीसगढ़दुर्ग भिलाईपाटनरायपुर

तहसील स्तरीय कर्मा जयंती समारोह 19 एवं 20 अप्रैल को,तैयारी में जुटे सामाजिक कार्यकर्ता

अम्लेश्वर : तहसील साहू संघ पाटन द्वारा विगत 22 वर्षों से तहसील स्तरीय कर्मा जयंती महोत्सव एवं सामूहिक आदर्श विवाह का आयोजन किया जा रहा है। इस वर्ष का आयोजन झीट परिक्षेत्र के अमलेश्वरडीह में 19 एवं 20 अप्रैल को किया गया है। आयोजन को लेकर तहसील अध्यक्ष दिनेश कुमार साहू ने कहा कि कार्यक्रम की व्यापक प्रचार प्रसार विगत 3 महीनों से किया जा रहा है।

पाटन तहसील के 99 इकाइयों में बैठक कर समाज के मुख्य धारा में शामिल सामाजिक जनों को कार्यक्रम में शामिल होनेका निमंत्रण दिया गया है। कार्यक्रम की शुरुआत 19 अप्रैल को कृष्ण कर्मा आरती के बाद 1009 कलश के साथ शोभा निकाल कर की जाएगी। उसके पश्चात वैवाहिक कार्यक्रम में चूलमाटी, तेलमाटी, हल्दी का रश्म पूरा किया जाएगा।

Advertisement
Advertisement 1 Advertisement 2 Advertisement 3 Advertisement 4 Advertisement 5 Advertisement 6 Advertisement 7

कलश शोभायात्रा के मुख्य अतिथि पूर्व कैबिनेट मंत्री रमशिला साहू, अध्यक्षता प्रदेश उपाध्यक्ष चंद्रिका साहू, विशेष अतिथि देवीश्री साहू संयोजिका महिला प्रकोष्ठ, दिव्या कलहारी जिला उपाध्यक्ष, दामिनी साहू जनपद सदस्य सहित अन्य होंगे।

Advertisement
Advertisement 1 Advertisement 2 Advertisement 2 Advertisement 3 Advertisement 4 Advertisement 5 Advertisement 6 Advertisement 7 Advertisement 8 Advertisement 9 Advertisement 10 Advertisement 11 Advertisement 12

20 अप्रैल को प्रथम सत्र में कर्मा महोत्सव का आयोजन किया गया है जिसमें 1009 दीप से महाआरती किया जाएगा। जिसके मुख्य अतिथि पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, अध्यक्षता पूर्व गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू, विशेष अतिथि अश्वनी साहू पूर्व अध्यक्ष कृषि उपज मंडी बोर्ड दुर्ग, पुसउराम साहू अध्यक्ष तहसील साहू संघ दुर्ग ग्रामीण, पोषण साहू अध्यक्ष तहसील साहू संघ दुर्ग शहर चंद्रभूषण साहू अध्यक्ष तहसील साहू संघ भिलाई -चरौदा, अशोक साहू पूर्व उपाध्यक्ष जिला पंचायत दुर्ग, श्यामलाल साहू अध्यक्ष तहसील साहू संघ धमधा, मोरध्वज साहू पूर्व सभापति जिला पंचायत दुर्ग, दिनेश साहू सदस्य जनपद पंचायत पाटन, शैलेश साहू सदस्य जनपद पंचायत पाटन, अजय कुमार साहू सदस्य जनपद पंचायत पाटन होंगे।

द्वितीय सत्र में सामूहिक आदर्श विवाह एवं आशीर्वाद समारोह का आयोजन होगा जिसके मुख्य अतिथि विष्णु देव साहू मुख्यमंत्री छग शासन,प्रमुख अतिथि अरूण साव उप मुख्यमंत्री छ.ग. शासन,अध्यक्षता नंदलाल साहू अध्यक्ष जिला साहू संघ दुर्ग,विशिष्ट अतिथि विजय बघेल सांसद दुर्ग लोकसभा क्षेत्र, जितेन्द्र साहू अध्यक्ष तेलघानी बोर्ड छ.ग.शासन,विशेष अतिथि जागेश्वर साहू पूर्व केबिनेट मंत्री म.प्र शासन, डॉ. दयाराम साहू पूर्व विधायक गुंडरदेही, दीपक ताराचंद साहू पूर्व अध्यक्ष छ. ग. हस्तशिल्प बोर्ड, खिलावन साहू कार्य. अध्यक्ष प्रदेश साहू संघ रायपुर, प्रेमलाल साहू पूर्व महासचिव जिला साहू संघ दुर्ग, श्रीमति कल्पना साहू सभापति जिला पंचायत दुर्ग, दयानंद सोनकर अध्यक्ष नगर पालिका अमलेश्वर, ओमप्रकाश साहू उपाध्यक्ष नगर पालिका अमलेश्वर होंगे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!