अमलेश्वरछत्तीसगढ़दुर्ग भिलाईपाटन

ग्राम पंचायत झीट के युवा सरपंच राजू साहू ने किया अटल पंचायत डिजिटल सुविधा केंद्र का शुभारंभ

अम्लेश्वर : जनपद पंचायत पाटन अंतर्गत ग्राम पंचायत झीट मे आज अटल पंचायत डिजिटल सुविधा केंद्र के तहत कार्यक्रम रखा गया था. जिसमे केंद्र, राज्य सरकार के मिल रहा योजनाओ के बारे मे लाभ लेने के लिए प्रेरित किया।

ग्राम पंचायत के युवा सरपंच रूपेंद्र राजू साहू ने मीडिया को बताया कि यह घोषणा राज्य सरकार ने राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के मौके पर की है।इस योजना के तहत गांवों में ही डिजिटल सेवाएं, नकद लेन-देन और अन्य सुविधाएं एक ही केंद्र पर मिलेंगी।छत्तीसगढ़ सरकार अब राज्य की जनता को गांव में ही जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराने जा रही है। अब लोगों को नकद लेन-देन, जन्म और मृत्यु प्रमाण पत्र जैसी सेवाओं के लिए ब्लॉक या जिला मुख्यालय नहीं जाना पड़ेगा. राज्य सरकार 24 अप्रैल से ग्राम पंचायत में ‘अटल पंचायत डिजिटल सुविधा केंद्र’ शुरू की गई हैं।

Advertisement
Advertisement 1 Advertisement 2 Advertisement 3 Advertisement 4 Advertisement 5 Advertisement 6 Advertisement 7

इन सेवाओं का मिलेगा लाभ
• खाते से नकद निकासी और जमा
• बिजली-पानी के बिल का भुगतान
• पेंशन और बीमा से जुड़ी सुविधाएं
• जन्म और मृत्यु प्रमाण पत्र की प्राप्ति
• धान विक्रय का भुगतान
• महतारी वंदन योजना, रामलला दर्शन योजना जैसी योजनाओं का लाभ।

Advertisement
Advertisement 1 Advertisement 2 Advertisement 2 Advertisement 3 Advertisement 4 Advertisement 5 Advertisement 6 Advertisement 7 Advertisement 8 Advertisement 9 Advertisement 10 Advertisement 11 Advertisement 12

मौके पर देवेंद्र पटेल उपसरपंच सहित पंच गण लक्ष्मीकांत पटेल गिरिराज सिन्हा,राजेश्वरी सिन्हा,जीतेश्वरी साहू, ममता साहू, भेनू नेताम,गौरी ठाकुर, भुनेश्वरी कोसरे, भूमिजा साहू, अजय पाल, काशी ठाकुर सहित ग्रामीण जन जीवन साहू,रामकरण साहू,शोभित सार्वे, नंद कुमार सिंगौर, हरीश चंद सार्वे रवि कौशिक सहित अन्य लोग उपस्थित रहें।

 

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!