अमलेश्वरछत्तीसगढ़दुर्ग भिलाईपाटनरायपुर

मुख्यमंत्री को लोक निर्माण विभाग के पार्षद ने सौंपा नौ मांगे स्वच्छ और सुंदर बनेगा अम्लेश्वर

अम्लेश्वर 24 अप्रैल : नगर पालिका परिषद अमलेश्वर के लोक निर्माण विभाग के पार्षद डॉ आलोक पाल ने नगर के विकास के लिए छत्तीसगढ़ शासन के मुख्यमंत्री विष्णु साय को मांग पत्र दिया है। आपको बता दे मुख्यमंत्री 22 अप्रैल को योग गुरु से मिलने अमलेश्वर आए थे उसी दौरान युवा पार्षद डॉ आलोक पाल ने नगर के जनता के सोच के अनुरूप नगर को सर्व सुविधा युक्त बनाने स्वच्छ और सुंदर बनाने के लिए मुख्यमंत्री को 9 मांग पत्र सौंपा है।

प्रमुख मांगे है कॉलेज,नालंदा परिसर लाइब्रेरी,100 बिस्तर का सर्वसुविधा युक्त शासकीय अस्पताल, राजधानी से जुड़ाव हेतु सिटी बस सुविधा
, अवैध कॉलोनी को वैध करना और सड़क व नली निर्माण, हायर सेकेंडरी स्कूल में 10 अतिरिक्त कमरों का निर्माण,अमलेश्वर क्षेत्र अंतर्गत हो रहे धर्म अंतरण पर रोक लगाने, अमलेश्वर नगर पालिका क्षेत्र में सभी अवैध कब्जे विशेष रूप से खारुन नदी से लगे हुए शासकीय भूमि पर अवैध कब्जों को हटवाना साथ ही सर्व सुविधा युक्त इनडोर स्टेडियम की मांग पत्र सौंपा गया है।

Advertisement
Advertisement 1 Advertisement 2 Advertisement 3 Advertisement 4 Advertisement 5 Advertisement 6 Advertisement 7

बता दे नगर पालिका अम्लेश्वर की गठन होने के पश्चात कुछ विकास नहीं हो पाई है। अभी अमलेश्वर में बहुत कुछ काम होना है। नगर को सुव्यवस्थित करने के लिए लगातार जन प्रतिनिधियों के द्वारा शासन प्रशासन से मांग की जा रही है। लेकिन अभी तक ट्रिपल इंजन की सरकार बन गई है और डेढ़ साल से भाजपा की सरकार प्रदेश में है लेकिन विकास पर मोहर नहीं लग रही है। नगर के नागरिक असुविधा में जीवन यापन कर रहे हैं। समस्याओं से नगर वासी जूझ रहे हैं साथ ही नालियों तक की सफाई समय में नहीं हो पा रही है। नालियां जाम है। आप देखेंगे मेन रोड में ही नालियां जाम दिखाई देंगे। जिस पर किसी भी प्रकार की कोई साफ सफाई ट्रिपल इंजन की सरकार में दिखाई नहीं दे रही है। पेय जल व्यवस्था को लेकर भी पार्षद और पालिका प्रशासन आमने सामने दिख रहे है। साप्ताहिक बाजार भी व्यवस्थित नही है हटरी बाजार रोजना रोड में ही लगता है। रोड भी जाम होने लगता है। मेन बाजार के रोज तो पूरा सड़क पर ही गाड़ी खड़ी नजर आता है। नगर में बड़ी मात्रा में अवैध कब्जा और अवैध कॉलोनीयों का निर्माण जोरो से चल रहा है जिस पर भी प्रशासन कार्रवाई करने से बच रही है

Advertisement
Advertisement 1 Advertisement 2 Advertisement 2 Advertisement 3 Advertisement 4 Advertisement 5 Advertisement 6 Advertisement 7 Advertisement 8 Advertisement 9 Advertisement 10 Advertisement 11 Advertisement 12

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!