अमलेश्वरदुर्ग भिलाईपाटनरायपुर

अम्लेश्वर में हफ्ते भर से अधूरा है निर्माण कार्य,अतिक्रमण के कारण सीसी रोड का निर्माण कार्य नहीं हो रहा है पूर्ण

अम्लेश्वर 25 अप्रैल : नगर पालिका परिषद अमलेश्वर क्षेत्र अंतर्गत वार्ड क्रमांक 09 डीह में सीसी रोड का निर्माण कार्य मेन रोड से डॉक्टर अश्वनी साहू,सोनू साहू के घर होते हुए निर्माण किया जा रहा है। निर्माण कार्य अंतिम छोर से आ रही है। वहीं मेन रोड के पास निर्माण कार्य को अतिक्रमण के कारण से रोका गया है।

आपको बता दे अतिक्रमण को हटाने के लिए सर्वप्रथम नगर पालिका के मुख्य कार्यपालिका अधिकारी को आवेदन 18 मार्च को दिया गया था। अतिक्रमण नहीं हटने के बाद तहसीलदार को 11 अप्रैल को आवेदन दिया गया फिर भी कार्यवाही नही हुई तत्पश्चात अनुभागीय अधिकारी पाटन के समक्ष 15 अप्रैल 2025 को भाजपा नेता नगर महामंत्री सोनू साहू के द्वारा आवेदन प्रस्तुत किया गया है। जिसमें वार्ड वासियों का पूरा सहयोग रहा है।उसके बाद भी अतिक्रमण को आज तक नहीं हटाया गया।

Advertisement
Advertisement 1 Advertisement 2 Advertisement 3 Advertisement 4 Advertisement 5 Advertisement 6 Advertisement 7

भाजपा नेता सोनू साहू ने मीडिया को जानकारी शेयर करते हुए कहा कि आखिर किसकी दबाव में अतिक्रमण को हटाने की कार्यवाही अधिकारियों के द्वारा नहीं की जा रही है। समझ से परे हैं। निर्माण कार्य हफ्ते भर से अधूरा है। मेन रोड से आम नागरिकों का आने जाने का रास्ता है जिसमें बड़ा सा गड्ढा भी है दुर्घटना होने का भी चांस है। लोगों को सुगम रास्ता सफर करने के लिए छत्तीसगढ़ शासन के द्वारा सीसी रोड का निर्माण कराया जा रहा है। लेकिन अधिकारी कर्मचारियों के द्वारा अतिक्रमण कारी के ऊपर मेहरबान होने के कारण कार्य को प्रगति नहीं मिल रहा है। आखिर किसके दबाव में अतिक्रमण को नहीं हटाया जा रहा है समझ से परे हैं। लगातार आवेदन देकर के हम थक चुके हैं।

Advertisement
Advertisement 1 Advertisement 2 Advertisement 2 Advertisement 3 Advertisement 4 Advertisement 5 Advertisement 6 Advertisement 7 Advertisement 8 Advertisement 9 Advertisement 10 Advertisement 11 Advertisement 12

अब कब अतिक्रमण हटेगा और फिर से निर्माण कार्य चालू होगा इसका भी कोई अता पता नहीं है। वही लोक निर्माण विभाग के पार्षद डॉक्टर आलोक पाल ने भी 22 अप्रैल को अतिक्रमण को लेकर के एक आवेदन मुख्यमंत्री श्री साय को भी दिया है साथ ही विभिन्न विकास कार्य निर्माण की भी मांग रखी है।

उक्त विषय में चिंटू न्यूज़.com के रिपोर्टर ने एसडीएम पाटन से चर्चा किया तो बताया कि उस स्थान को देख लेता हूं ,उसके बाद शीघ्र ही जांच कर उचित कार्यवाही की जाएगी।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!