जामगांव आरदुर्ग भिलाईपाटनरानीतराईसेलूद
चूलगहन सरपंच मनोज कुमार पटेल ने कन्या विवाह के लिए की आर्थिक सहायता, चुनावी घोषणा पर अमल

पाटन। जनपद पंचायत पाटन अंतर्गत ग्राम पंचायत चूलगहन सरपंच मनोज कुमार पटेल गांव के हर जरूरतमंद परिवार को आर्थिक सहायता करता है। मनोज पटेल ने यशवंत रघुवंशी की दो सुपुत्री नोमिका, भारती की शादी में 3000- 3000 रुपए एवं 50 किलो चाँवल की आर्थिक सहयोग राशि प्रदान की।
गौरतलब हो कि सरपंच निर्वाचित होने के बाद से गांव के अनेक जरूरतमंद परिवार को उनके द्वारा मांगलिक कार्यों के लिए आर्थिक सहयोग कर सराहनीय पहल की है। उनके द्वारा किए जा रहे आर्थिक सहयोग के बाद अब पाटन क्षेत्र के कई सरपंचों ने भी गांव के जरूरतमंद परिवार को आर्थिक सहयोग करने की शुरुआत किए है।






