छत्तीसगढ़दुर्ग भिलाईपाटन
समाज सेवक रामचरण भामेश्वरी साहू को तहसील साहू संघ पाटन के पदाधिकारियों ने दी विवाह वर्ष गांठ की बधाई

पाटन 18 मई : तहसील साहू संघ पाटन कार्यालय के समाज सेवक रामचरण साहू एवं भामेशवरी साहू के पांचवी वैवाहिक वर्ष गांठ पर मां कर्मा मंदिर प्रांगण पर सत्यनारायण कथा की पूजा अर्चना कर आशीर्वाद लिए। आपको बता दें समाज सेवक रामचरण भामेश्वरी साहू को उनके विवाह वर्ष गांठ की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं समाज के प्रमुखों ने दी और माता कर्मा से उज्जवल भविष्य की कामना की है।
इस अवसर पर तहसील साहू संघ पाटन के अध्यक्ष दिनेश साहू, गंगादीन साहू पूर्व अध्यक्ष एवं जिला प्रतिनिधि, गुलाब साहू उपाध्यक्ष,संजू साहू लोक गायक एवं सह संयोजक संस्कृति प्रकोष्ठ उपस्थित थे। साथ ही चिंटू न्यूज़.com के संपादक करन साहू ने भी बधाई देकर मां कर्मा से उज्जवल भविष्य की कामना की है।






