मुख्य मार्ग पर उग गई है कटेली झाड़ियां, सफाई कटाई नहीं होने से लोगो को आवागमन में हो रही है परेशानी

पाटन : पाटन ब्लाक अंतर्गत आने वाले विभिन्न ग्रामों के रास्तों में कटीली झाड़ियां उग गई है। आपको बता दें पाटन मुख्यालय से रानीतराई मार्ग और झीट मोतीपुर मार्ग पर कटेली झड़ी उग गई है। जिसे पीडब्ल्यूडी विभाग के द्वारा कटाई करवाने के बाद रास्ता सुलभ हो जाएगा। कटेली झाड़ी उग जाने के कारण लोगों को आने-जाने में असुविधा हो रही है। खासकर रात के समय में दो पहिया वाहन चालकों को काफी दिक्कतो का सामना करना पड़ता है।
मुख्यालय से आसपास के गांव में लगातार बड़े-बड़े गाड़ियां चलती है रोड के किनारे कटेली झाड़ी उग जाने के कारण लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। दुर्घटना के शिकार होने का डर है। जिस पर विभाग की चुप्पी देखी जा रही है। बता दे राज्य में सत्ता परिवर्तन होने के बाद पाटन क्षेत्र के सड़कों पर विशेष ध्यान शासन के द्वारा नहीं दी जा रही है साथ ही पाटन विधानसभा में कई ऐसे अधूरे कार्य है जिस पर भी विष्णु देव सरकार मोहर नहीं लग रही है जिसकी चर्चा अब आम लोगों के बीच होने लगी है।



