अमलेश्वरछत्तीसगढ़दुर्ग भिलाईपाटन

जनप्रतिनिधियों के संज्ञान में आते ही पालिका प्रशासन ने की मुक्तिधाम का साफ सफाई

अम्लेश्वर: नगर पालिका परिषद अमलेश्वर क्षेत्र अंतर्गत वार्ड क्रमांक एक में स्थित मुक्तिधाम बना कचरे का अड्डा ,लगातार मुक्तिधाम के आसपास कचरे का ढेर लग रहा है। पालिका के द्वारा कचरे को वहीं पर डंप किया जा रहा है। मरे हुए मवेशियों को भी उसी जगह ले जाकर फेंक दिया जा रहा है। जिससे अंतिम संस्कार में आने वाले व्यक्तियों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। साथ ही बदबू इतनी रहती है कि वहां पर ठहरना मुश्किल हो जाता है। साथ ही हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी वासी भी कचरे के इस बदबू से बहुत ज्यादा परेशान रहते हैं। जिसके निदान के लिए एक दिन पूर्व पक्ष विपक्ष के पार्षदों ने मुक्तिधाम का निरीक्षण किया और साफ सफाई करने का निर्णय लिया।और पालिका को निर्देशित किया। लगातार मुक्तिधाम में सफाई व्यवस्था को लेकर के पालिका प्रशासन और जनप्रतिनिधि आमने-सामने होते हुए नजर आए हैं।

तत्पश्चात पालिका प्रशासन अपने संज्ञान में लेकर सफाई को व्यवस्था को दुरुस्त करने में लग गए और मुक्ति धाम के आसपास के एरिया को सफाई किया गया कचरे के ढेर को मिट्टी से दबाने की कार्य किया गया जिससे राहत की सांस नगर वासी ने ली है।

मौके पर निरीक्षण करने नगर पालिका अध्यक्ष दयानंद सोनकर, उपाध्यक्ष ओमप्रकाश साहू, पार्षद राजू सोनकर, डॉक्टर आलोक पाल, भेजलाल सोनकर ,डोमन यादव, घनश्याम साहू ,हेमलाल साहू, सांसद प्रतिनिधि फेरहा राम धीवर सहित तिलक ठाकुर फेरहा राम धीवर, राजेश ठाकुर,गिरधर साहू सहित अन्य लोग पहुंचे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!