मनवा कुर्मी समाज ग्राम इकाई बोरीद के बैठक मे शामिल हुए राज प्रधान आडिल
रानीतराई – छत्तीसगढ़ मनवा कुर्मी समाज पाटन राज के निर्देशन मे ग्राम इकाई का बैठक पाटन राज के सभी गांवों मे रखा जा रहा है जिसके अंतर्गत बोरीद मे ग्राम इकाई का बैठक सम्पन्न हुआ। जिसमे ग्राम इकाई की मजबूती पर चर्चा किया गया राज प्रधान युगल आडिल ने कहा की हमें अपने ग्राम इकाई की मज़बूती पर विशेष फोकस करना चाहिए आडिल ने केंद्रीय महाधिवेशन मे पारित हुए प्रस्ताव प्री वैडिंग सूट केंद्रीय अध्यक्ष और सभी दसो राज प्रधान का चुनाव एक साथ कराये जाने के अलावा अनिवार्य सदस्य्ता शुक्ल के विषय मे बताया और सभी स्वजातियों से अपील करते हुए कहा की हमें महाधिवेशन मे पारीत प्रस्ताव का पालन करते हुए सामाजिक ढ़ाचे को मजबूत करने की आवश्यकता है।
बैठक मे ग्रामीणों ने मृत्यु भोज मे कुछ जगह कलेवा खिलाने और शादी मे प्रतिबंधित काँन फोड़ू डीजे बजाए जाने की शिकायत की राज प्रधान आडिल ने कहा की जहाँ जहाँ डीजे बजाये जाने की शिकायत मिली है उन सभी वर पछ और कन्या पछ को आगामी राज कार्यकारिणी की बैठक मे बुलाया गया है दोष सिद्ध होने पर सामाजिक नियमों के तहत कार्यवाही होंगी आगामी दिनों मे महिला सम्मेलन (तीज मिलन ) की तैयारी के विषय मे अपनी बात रखी आडिल ने कहा की समाज मे महिलाओ युवाओ की भागीदारी बहूत जरुरी है।



युवा और महिलाओ के आगे आने से समाज को एक नई दिशा और मजबूती मिलेगी बैठक मे और भी बहुत से विषयो मे विस्तार से चर्चा हुई बैठक मे प्रमुख रूप से राज मंत्री केदार कश्यप क्षेत्र प्रधान ईश्वर वर्मा राजू वर्मा पीताम्बर वर्मा दिनेश वर्मा कोमल राम बंछोर दौलत राम बंछोर त्रिभुवन वर्मा आनंद राम वर्मा पुराना वर्मा भारत राम वर्मा मनीष वर्मा रमेश वर्मा जागेश्वर वर्मा पंचू वर्मा बुधारु वर्मा अरुण वर्मा हेमंत वर्मा रामचंद्र वर्मा के अलावा सभी ग्रामीण स्वजातीय उपस्थित थे।



