छत्तीसगढ़दुर्ग भिलाईपाटन

विष्णु देव की सरकार, सुशासन तिहार समाधान शिविर के माध्यम से एक ही छत के नीचे समस्याओं का कर रहा है निराकरण/ चंद्रिका साहू

पाटन 25 मई : जनपद पंचायत पाटन के तत्वाधान में ग्राम पंचायत तरीघाट में सुशासन तिहार समाधान शिविर का आयोजन 27 मई को किया जा रहा है। आपको बता दें समाधान शिविर में 8 से 11 अप्रैल तक लिया गया आवेदनों का निराकरण किया जाएगा। समाधान शिविर में नए आवेदनों का भी समाधान करने का प्रयास किया जाएगा नया आवेदन भी स्वीकार किए जाएंगे।

आपको बता दें 27 मई को समाधान शिविर में ग्राम खुड़मुड़ी, तुलसी ,सोनपुर, तरीघाट ,केसरा, भनसूली (के) खम्हारिया डंगनिया, जारवाय , बोरेंदा, कौही, असोगा, रानीतराई, डीडगा, रंगकठेरा झाड़ मोखली, सीपकोन्हा ,सिकोला ठकुराइन टोला के आम नागरिक समाधान शिविर में शामिल होंगे। साथ ही सभी पंचायत के सरपंच भी सुशासन तिहार के समाधान शिविर में शामिल होंगे। जिसकी तैयारी ग्राम पंचायत तरीघाट के द्वारा किया जा रहा है।

Advertisement
Advertisement 1 Advertisement 2 Advertisement 3 Advertisement 4 Advertisement 5 Advertisement 6 Advertisement 7

Advertisement
Advertisement 1 Advertisement 2 Advertisement 2 Advertisement 3 Advertisement 4 Advertisement 5 Advertisement 6 Advertisement 7 Advertisement 8 Advertisement 9 Advertisement 10 Advertisement 11 Advertisement 12

ग्राम पंचायत के सरपंच श्रीमती चंद्रिका साहू ने बताया कि छत्तीसगढ़ के विष्णु देव के सरकार सुशासन तिहार के माध्यम से लोगों की समस्याओं को एक ही छत के नीचे सुनने का कार्य कर रही है और मिले आवेदनों को का निराकरण करने का काम कर रही है। विष्णु के सुशासन में लोगों को समाधान शिविर के माध्यम से जन कल्याणकारी योजनाओं के जानकारी सहित हितग्राहियों को योजना का लाभ भी दिया जा रहा है। कार्यक्रम में जिला जनपद के जनप्रतिनिधि सहित विभागीय अधिकारी कर्मचारी प्रमुख रूप से मौजूद रहेंगे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!