छत्तीसगढ़दुर्ग भिलाईपाटनसेलूद

ग्राम मर्रा में सम्पन्न हुआ फिट इंडिया साइकल रैली का आयोजन

मर्रा: विश्व साइकिल दिवस का आयोजन 03 जून को किया जाता है। छत्तीसगढ़ में विश्व साइकिल दिवस को लेकर भी कई तरह के इवेंट होते हैं. रविवार 1 जून फिट इंडिया इवेंट के तहत भारतीय खेल विकास प्राधिकरण एवं संचालक खेल एवं युवा कल्याण विभाग दुर्ग द्वारा विश्व सायकल दिवस के अवसर खेलों इंडिया लघु कबड्डी ट्रेनिंग सेंटर मर्रा की तरफ से खेलों इंडिया लघु केंद्र मर्रा के प्रशिक्षक इंडिया कैंप अटेंड करने वाले श्री भरत लाल ताम्रकार एवं मर्रा स्कूल के पीटीआई श्री संतोष यादव जी के नेतृत्व में साइकिल रैली का आयोजन किया गया.साइकिल रैली में कुल 60 प्रतिभागियों ने भाग लिया जिसमें बच्चे, युवा एवं बुजुर्ग शामिल हुए साइकिल रैली 12 किलोमीटर की दूरी तय करते हुए ग्राम मर्रा से आमालोरी, गुड़ियाडी, गाड़ाडीह होते हुए मर्रा पहुंची।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शाला विकास समिति के अध्यक्ष खिलेश वर्मा, वरिष्ठ नागरिक सदस्य लाला राम वर्मा, गाड़ाडीह उपसरपंच सदस्य टोपेन्द्र वर्मा, नवगेंद्र देवांगन, ईश्वरी देशमुख, सुश्रीत यादव, पुरेन्द्र तिवारी, एवं अंतर्राष्ट्रीय योग खिलाड़ी धीरेन्द्र वर्मा प्रमुख रूप से सम्मिलित हुए उपस्थित अतिथियों ने सभी प्रतिभागियों को विभाग द्वारा प्रदत्त फिट इंडिया के तहत प्रशस्ति पत्र का वितरण किया ।

Advertisement
Advertisement 1 Advertisement 2 Advertisement 3 Advertisement 4 Advertisement 5 Advertisement 6 Advertisement 7

लाइफ स्टाइल को बढ़ावा देने और पर्यावरण संरक्षण का कार्य भी साइकिल के जरिए होता है. पर्यावरण संरक्षण और नागरिकों को फिट रहने के लिए यह साइकिल रैली आयोजित की गई है. हम सभी को हर रविवार को साइकिल चलाने की आदत डालनी चाहिए. यह एक सरल, सुलभ और प्रभावी उपाय है. इससे स्वास्थ्य और पर्यावरण दोनों की रक्षा होती है ।

Advertisement
Advertisement 1 Advertisement 2 Advertisement 2 Advertisement 3 Advertisement 4 Advertisement 5 Advertisement 6 Advertisement 7 Advertisement 8 Advertisement 9 Advertisement 10 Advertisement 11 Advertisement 12

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!