
रायपुर: छत्तीसगढ़ सोनकर समाज द्वारा अम्लेश्वर के नगर पालिका अध्यक्ष दयानंद सोनकर का सम्मान किया गया। छत्तीसगढ़ सोनकर समाज द्वारा आयोजित नगरी निकाय एवं त्रि स्तरीय पंचायत चुनाव में निर्वाचित सामाजिक जनप्रतिंधियों का सम्मान समारोह का आयोजन किया गया था।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि उपमुख्यमंत्री अरुण साव सहित रायपुर विधायक मोतीलाल साहू , सुनील सोनी राजेश मूणत प्रमुख रूप से शामिल हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता समाज के प्रदेश अध्यक्ष शारदा सोनकर ने किया।


आपको बता दें सम्मान समारोह में शामिल नगर पालिका अम्लेश्वर के अध्यक्ष दयानंद सोनकर छत्तीसगढ़ सोनकर समाज को इसी तरह भव्य कार्यक्रम करने हेतु एक लाख रुपए सहायता समाज को दान किया साथ ही कु. भावना सोनकर को 10 वीं बोर्ड में टाप टेन 98.25% लाने पर दस हजार सम्मान राशि देने की घोषणा किया है।मौके पर प्रदेश सोनकर समाज के पदाधिकारी सहित सामाजिक महिला पुरुष बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।






