छत्तीसगढ़दुर्ग भिलाईपाटनरानीतराई
सुनहरे भविष्य गढ़ने को तैयार नया आंगनबाड़ी,जनपद उपाध्यक्ष कमलेश वर्मा ने किया शुभारंभ

रानीतराई : जनपद पंचायत पाटन अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत बोरेंदा में फीता काट कर आंगनवाड़ी केंद्र का विधिवत शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर जनपद उपाध्यक्ष कमलेश वर्मा ने कहा बच्चों के बीच अपने आप को पाकर बचपन की यादे ताजा हो गई, बच्चों के भविष्य संवारने के लिए हम सब संकल्पित हैं, गांव का बच्चा बच्चा पढ़ेगा तब देश-प्रदेश आगे बढ़ेगा। मौके पर ग्राम पंचायत सरपंच कमलेश कश्यप, उप सरपंच यादव, परियोजना अधिकारी छाया वर्मा सहित पंच गण आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका उपस्थित रहे।


Advertisement




