अमलेश्वरदुर्ग भिलाईपाटन
विकास कार्य की शुरुआत,ग्राम पंचायत के युवा सरपंच रवि सिंगौर ने किया अपने कार्यकाल पहला भूमिपूजन

अम्लेश्वर 03 जून : जनपद पंचायत पाटन अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत सांकरा में नाली निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया है।आपको बता दें कि ग्राम -सांकरा के सरपंच रवि सिंगौर ने अपने पंचायत प्रतिनिधिओ के साथ अपने कार्यकाल का पहल भूमि पूजन किया।ग्राम पंचायत के सयुक्त वार्ड क्रमांक 9-10 मे नाली निर्माण कार्य का भूमि पूजन कर कार्य प्रारंभ किया है। जिससे आने वाले बारिश के समय गांव में पानी की निकासी अच्छे से हो सके।
इस अवसर पर उपसरपंच रामशरण बंधे, पंचगण संजय सिंगौर, वीरेंद्र यदु,महेन्द्र पारधी, शुभम बंजारे, सहित अन्य ग्रामवासी जन मौजूद रहे।






