अमलेश्वरकुम्हारीचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईपाटनभिलाई 3रानीतराईरायपुरसेलूद

सत्संग लाभ से आध्यात्मिक शांति मिलती हैं /विधायक ललित चंद्राकर

भिलाई: दुर्ग ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत रिसाली में सद्गुरु कबीर पूर्णिमा समिति रिसाली भिलाई नगर द्वारा आयोजित कबीर प्राकट्य महोत्सव बड़ी धूम धाम से मनाया गया।दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर सम्मिलित होकर कबीर साहेब जी को प्रणाम कर पूजा अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त किया और सत्संग लाभ प्राप्त किया ।

पंडित कामता प्रसाद शरण के श्री मुख से अम्लेश्वर में 30 जून से 04 जुलाई तक बहेगी शिव महापुराण कथा का अविरल धारा

 

इस अवसर पर दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर ने कहा संत कबीर जी की अमृतवाणी का पालन हमें आध्यामिक सुख की अनुभूति प्रदान करता है। विश्व में अनेकों संत का अवतरण हुआ है, जिसमें से एक महान विचारक संतो में से एक थे संत कबीर। उनके बताए हुए मार्गों में चलने वाले कबीरपंथी कहलाए। लेकिन आज कलयुग की चकाचौंध दुनिया में कबीरपंथी कभी रहा के तारतम्य में चलने लगे है। युवाओं को सतर्कता बरतने की आवश्यकता है। सत्य की राह, मांस, मदिरापान से दूर सात्विकता को धारण करते हुए भविष्य को उज्जवल बनाने का शुभ अवसर हमारे समाज के पास है।
आगे श्री चंद्राकर ने कहा कबीर साहेब की वाणी को अपने जीवन में अपने जीवन में आत्मसात कर मानव कल्याण के लिए काम करे इस सफ़ल आयोजन की हार्दिक शुभकामनाएं।

कार्यक्रम में सांसद प्रतिनिधि पप्पू दीपक चंद्राकर मंडल अध्यक्ष एकनाथ अनुपम साहू मरोदा पुरैना मंडल अध्यक्ष राजू राकेश जंघेल ,अर्चना कौर केशव बंछोर , सरिता देवांगन ईश्वरी साहू , विलास बोरकर , प्रदीप कुमार ए. श्रीनिवास हरपाल सिंह ए.एल. चौहान ,जानकी रमैया , राजू राम आसपुरण चौधरी अंचल यादव संतोष कुशवाहा ओकेशरी मारकंडे किरण साहू, अहिल्या भीमराज राजीम सुरेंद्र रजक , अंजू सिंह किरण यादव उर्वशी हिरवानी संस्कृति वर्मा सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु जन उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!