छत्तीसगढ़दुर्ग भिलाईरायपुर

Shivom Music Dance and Arts College, Raipur ने ऑल इंडिया प्रतियोगिता में जीता ओवरऑल एक्सीलेंस अवार्ड

भिलाई: छत्तीसगढ़ में नृत्यधाम कला समिति के तत्वावधान में ऑल इंडिया सिंगिंग, पेंटिंग और डांस प्रतियोगिता का भव्य आयोजन हुआ, जिसमें देशभर से आए कलाकारों और विद्यार्थियों ने भाग लिया। इस राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में Shivom Music Dance and Arts College, Raipur ने नृत्य और चित्रकला दोनों ही श्रेणियों में शानदार प्रदर्शन करते हुए कई पुरस्कार अपने नाम किए।

कॉलेज की छात्रा सूर्या साहू ने पेंटिंग श्रेणी में उत्कृष्ट कलाकृति के लिए Excellence Award प्राप्त किया। वहीं, संयम व देवांसी वासुदेव ने पेंटिंग में न केवल Excellence Award जीता, बल्कि प्रथम स्थान भी हासिल किया। ग्रुप डांस प्रतियोगिता में कॉलेज की टीम ने अपनी ऊर्जावान प्रस्तुति से निर्णायकों और दर्शकों का दिल जीतते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया। समग्र प्रदर्शन को ध्यान में रखते हुए कॉलेज को ओवरऑल एक्सीलेंस अवार्ड प्रदान किया गया।

कॉलेज की इस महत्वपूर्ण सफलता पर Shivom Group of Education के चेयरमैन श्री अवधेश शर्मा, मैनेजिंग डायरेक्टर श्री प्रणव शर्मा, एवं प्राचार्या श्रीमती जया बांदेलू ने विद्यार्थियों को बधाई दी एवं उनकी कड़ी मेहनत की सराहना की। इस उत्कृष्ट प्रदर्शन में नृत्य शिक्षिकाओं श्रीमती संगीता कापसे, श्री जुगराज बाग, एवं कला शिक्षक श्री कमलेश बरेठ (Art and Craft) का महत्वपूर्ण योगदान रहा, जिनके मार्गदर्शन में विद्यार्थियों ने उच्च स्तर की प्रस्तुति दी।

कॉलेज प्रबंधन ने सभी विजेताओं को हार्दिक बधाई दी और भविष्य में इसी प्रकार उत्कृष्टता बनाए रखने की कामना की। Shivom Music Dance and Arts College, Raipur छत्तीसगढ़ में कला, संगीत और नृत्य के क्षेत्र में युवाओं को सशक्त मंच प्रदान कर रहा है और राज्य को राष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित कर रहा है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!