पर्याप्त मात्रा में खाद एवं बीज की उपलब्धता सुनिश्चित नहीं कर पा रही है भाजपा सरकार/राजेश ठाकुर
रानीतराई : प्रदेश कांग्रेस कमेटी एवं जिला कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार आज नगर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी जामगांव आर के कांग्रेसजनों द्वारा खाद बीज की अनुपलब्धता से किसानों को हो रही परेशानी के सन्दर्भ में सेवा सहकारी समिति निपानी में जा कर सांकेतिक प्रदर्शन कर प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नाम से ज्ञापन सौंपा गया साथ ही जल्द से जल्द पर्याप्त मात्रा में खाद एवं बीज की उपलब्धता सुनिश्चित किए जाने हेतु मांग किया गया।
ज्ञापन सौंपने मुख्य रूप से ब्लॉक कांग्रेस कमेटी जामगांव आर अध्यक्ष एवं सरपंच राजेश ठाकुर ,भोज रघुवंशी, नीलकंठ शुक्ला, धनेश सिन्हा,राहुल रघुवंशी, ओमप्रकाश रघुवंशी,टेकेंद्र रघुवंशी, धनीराम सिन्हा, गुह्लेद ठाकुर, अर्जुन सिन्हा, होमेश साहू, प्रकाश साहू, अशोक साहू, तोरण साहू, विजय सिन्हा, विनोद सारथी, नरेंद्र सिन्हा, दीपक यादव, भीषम रघुवंशी,भूषण रघुवंशी, गोलू रघुवंशी, अलख साहू, हेमन्त, सिन्हा ,दाउलाल साहू, एटवारी यादव, मुकेश सिन्हा ,बसंत साहू , रोशन यादव, दौलत सिन्हा, आदि ग्रामिणजन उपस्तिथ थे।






