अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद

नि: शुल्क आयुष स्वास्थ्य शिविर आयोजित 458 ग्रामीणों ने लिया लाभ

पाटन। संचालनालय आयुष विभाग, छत्तीसगढ़ शासन के निर्देशानुसार ग्राम छाटा, विकासखंड पाटन में दिनांक 4 जुलाई 2025 को एक दिवसीय नि: शुल्क आयुष स्वास्थ्य एवं जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।

शिविर में आयुर्वेदिक एवं होम्योपैथिक चिकित्सा पद्धति के माध्यम से वातरोग, चर्म रोग, स्त्रीरोग, उपर रोग, सर्दी, खांसी, बुखार जैसी बीमारियों का नि: शुल्क उपचार एवं दवाओं का वितरण किया गया। इसके साथ ही नेत्र जांच एवं रक्त परीक्षण की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डूलेश्वर मानकुर सभापति जनपद पंचायत पाटन तथा विशिष्ट अतिथि कमलेश चेलक, सरपंच ग्राम पंचायत छाटा उपस्थित रहे। अतिथियों का स्वागत आयुष विभाग के अधिकारियों द्वारा किया गया।

शिविर में कुल 458 ग्रामीणों ने स्वास्थ्य परीक्षण एवं उपचार का लाभ प्राप्त किया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!