अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद

पालकों ने पीएम श्री विद्यालय में जड़ा ताला, मिडिल स्कूल भी हुई प्रभावित

पाटन : नगर पंचायत पाटन स्थित पीएम श्री विद्यालय अखरा में शिक्षक की कमी को लेकर के पलकों ने विद्यालय में ताला जड़ दिया है। जिससे शिक्षक एवं बच्चे बाहर ही खड़े हुए हैं। पलकों का कहना है कि विद्यालय में 166 बच्चे अध्ययन कर रहे हैं और शिक्षक सिर्फ पांच हैं। एक शिक्षक को अतिशेष करके निकाल दिया गया है। जिसे वापस लाया जाए और विद्यालय की कमी को पूर्ण किया जाए। जिसके लिए कलेक्टर जनदर्शन में आवेदन दिया गया है ,जिला शिक्षा अधिकारी को आवेदन दिया जा चुका है। फिर भी कोई सकारात्मक पहल नहीं हो पाई है। जिससे पालक गण आक्रोशित होकर स्कूल में ताला जड़ दिया है। आपको बता दे पालकों के द्वारा स्कूल में ताला लगाने से प्राथमिक और मिडिल स्कूल दोनों ही प्रभावित हो गई है। मामला पीएम श्री प्राथमिक शाला अखरा का है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!