शिव भक्तों ने खारू नदी से जल लेकर किया महादेव का जलाभिषेक, जनमानस के लिए की सुख समृद्धि की कामना

कुम्हारी : धमधा ब्लॉक में आने वाले ग्राम कपसदा के ग्रामीणों ने पवित्र श्रावण मास के अवसर पर श्री सोमेश्वर नाथ महादेव मंदिर सेवा समिति के तत्वाधान में आज महिला सेवा समिति और ग्रामीणजनों के द्वारा उत्साह के साथ अत्यधिक संख्या में शिवभक्तों द्वारा कपसदा सोमेश्वर नाथ प्रांगण से कांवड़ यात्रा बाबा योगेश्वर नाथ आनंदधाम अकोला के लिए निकले।
आपको बता दें शिव भक्तों के द्वारा बोल बम का नारा है बाबा एक सहारा है हर हर महादेव श्री शिवाय नमस्तुभ्यम के नारा लगाते हुए पहुंचकर जलाभिषेक कर पूजा अर्चना किए और कांवड़ यात्री वापसी में खारुन नदी तट से जल लेकर बाबा श्री सोमेश्वर नाथ महादेव मंदिर कपसदा में जलाभिषेक कर समस्त क्षेत्रवासियों जनमानस परिवारजनों के सुख शांति समृद्ध जीवन हेतु कामना किया गया।इस पावन अवसर पर शिव भक्तों में भारी हर्षोल्लास देखने को मिला।बाबा श्री सोमेश्वर नाथ महादेव सभी शिवभक्तों की मनोकामना पूर्ण करें।उक्त जानकारी मीडिया को मनोहर दास मानिकपुरी ने शेयर की है।






