अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद

धान खरीदी केंद्र में रखरखाव सही नहीं, सड़ रही है लाखों की भूसी, प्राधिकृत अध्यक्ष भी नहीं ले रहा है सुध

पाटन : दुर्ग जिला अंतर्गत पाटन ब्लाक में स्थित सेवा सहकारी समिति धान खरीदी केंद्र में बरसात के मौसम में अव्यवस्था का आलम दिखाई दे रही है। आपको बता दे धान खरीदी की समय खरीदी की गई भूसी का रखरखाव सही नहीं होने के कारण खुले में पड़े हुए हैं। बारिश के मौसम में सड़ रहे हैं। वहीं कुछ सोसाइटी में तिरपाल से भी ढकने की कोशिश की गई है। कुछ समितियां में शेड का निर्माण किया गया है। वहां पर भी सुरक्षित भूसी को रखा गया है। वही कई स्थानों पर समिति के द्वारा खुले में ही भूसी को छोड़ दिया गया है। जिससे समिति को भारी नुकसान हो सकता है।

आपको बता दें धान की खरीदी की शुरुआत नवंबर दिसंबर में होती है तब उसे समय भूसी की मारामारी शुरू हो जाती है।समितियों को आसानी से भूसी नहीं मिल पाती वर्ष 2024, 25 की धान खरीदी में समिति के कर्मचारियों को बहुत ही परेशानियों का सामना करना पड़ा बजट से ज्यादा कई जगह भूसी मंगाई गई धान की उठाव नहीं होने के कारण या स्थिति निर्मित हुई थी। तिरपाल और जमीन में ही धान खरीदी केंद्र में की गई थी। आने वाले समय में 2025 ,26 में भी धान की खरीदी राज्य सरकार के द्वारा की जाएगी। जहां इन रखे हुए सड़े भूसी का भी उपयोग किया जा सकता है या फिर साबूत भूसी मंगाया जाएगा जिसमें लाखों रुपए समिति के द्वारा फिर खर्च की जाएगी। पुराने भूसी को आखिर तिरपाल से डंक कर सुरक्षित क्यों नहीं रखा जा रहा है। इस मामले समिति क्यों संज्ञान में नहीं ले रहा है। शासन को लाखों का चुना क्यों लगाया जा रहा है।  समिति के द्वारा मेंटेनेंस क्यों नहीं की जा रही है। खुले में रखें भूसी का रखरखा सही नहीं होने से समिति को कितनी नुकसान होगी इसके अभी से अंदाजा लगाया जा सकता है। इस विषय में प्राधिकृत अधिकारी भी मौन हैं भूसी के रखरखाव के लिए कोई उचित व्यवस्था समिति में नहीं की जा रही है फिर हाल अभी बरसात में खुले में रखें रखें लाखों की भूसी खराब हो रही है सड़ रही है। जिसका जिम्मेदार आखिर कौन होगा।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!