स्व.लिखित साहू की स्मृति में न्यौता भोजन का आयोजन, सामूहिक रूप से एक पेड़ मां के नाम पौधारोपण

रानीतराई : विकास खंड पाटन अंतर्गत शासकीय प्राथमिक/माध्यमिक विद्यालय तेलीगुंडरा में शासकीय स्वास्थ्य केंद्र के योग प्रशिक्षक महेंद्र साहू के सुपुत्र स्व.लिखित साहू की स्मृति में न्यौता भोजन का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में जागेंद्र साहू सीईओ जनपद पाटन,अध्यक्षता हुलेश्वरी साहू सरपंच व विशिष्ट अतिथि के रूप में दिनेश साहू जनपद सदस्य पाटन,खिलावन चोपड़िया बी. आर.सी.पाटन,ओ.पी. सिंग प्राचार्य शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय तेलीगुंडरा, नीलेश्वरी साहू अध्यक्ष माध्यमिक विभाग शाला प्रबंधन समिति तेलीगुंडरा,चोमिन साहू सांसद प्रतिनिधि,बिरेंद्र साहू समाज सेवी उपस्थित थे।
इस अवसर पर दिनेश साहू ने स्व.लिखित साहू के स्मृति में न्यौता भोजन हेतु साहू परिवार की सराहना की, तत्पश्चात घनश्याम साहू सी.एस.डब्लू.शिक्षक पाटन ने लिखित के विषय में अपने विचार साझा किए,उन्होंने बताया कि लिखित एक प्रतिभाशाली बालक था।
तपश्चात चोपड़िया सर बी.आर.सी.पाटन ने स्व. लिखित साहू की स्मृति में विद्यालय के बच्चों को न्यौता भोजन प्रदान करने के लिए योग प्रशिक्षक महेंद्र साहू व पुरे परिवार को धन्यवाद ज्ञापित किया ।
इस अवसर पर संकुल केंद्र तेलीगुंडरा के एम.एल.वर्मा प्रधानपाठक,कृष्णा साहू,उर्वशी देशमुख,ममता सोनी,अशोक ओझा,हेमंत कुर्रे संकुल समन्वयक तेलीगुंडरा दानेश्वर वर्मा प्रधानपाठक,बघेल सर,मेश्राम सर,श्वेता शर्मा,प्रतिमा दुबे,हेमपुष्पा यादव,देवांगन मैम,सुरेन्द्र गायकवाड़ आदि शिक्षक साथी व साहू परिवार से चंद्रहास साहू प्रधानपाठक अंडा,योगेंद्र साहू व सभी मातृशक्ति,युवा उपस्थित थे। कार्यक्रम में सम्मिलित लोगों ने वृक्षारोपण भी किया गया, संचालन शिक्षक खिलेंद्र कुमार साहू ने किया।






