अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद

प्रोफेसर टीआई ने अपने बेटा के जन्म दिवस पर शासकीय प्राथमिक शाला कौही में न्यौता भोजन कराएं

रानीतराई: छत्तीसगढ़ शासन स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा शुरू किए गए न्यौता भोजन के तहत शासकीय प्राथमिक शाला कौही के बच्चों के लिए बुधवार 13 अगस्त सुखद अनुभूति वाला दिन था।जहां भिलाई के प्रोफेसर लक्ष्मी कोसले एवं टी आई केशव कोसले ने अपने बेटा सूराज कोसले के जन्म दिवस पर न्यौता भोजन एवं कापी-पेन बांटे। जिसके अंतर्गत विद्यालय के लगभग 100 बच्चों को पूर्ण न्यौता भोजन में चावल दाल के अलावा मटर पनीर की सब्जी व गुलाब जामुन तथा कापी-पेन मिलने से स्कूल के बच्चों के चेहरे खिल उठे। साथ ही शासकीय प्राथमिक शाला कौही के बच्चों के बीच अपने बेटा का जन्म दिवस मना रही प्रोफेसर लक्ष्मी कोसले ने इसे अपने जीवन का सबसे अच्छा अनुभव करार दिया।

इस दौरान उपस्थित विद्यालय के सभी शिक्षक स्टाफ एवं प्रोफेसर टी आई के परिवार जनों ने बच्चों के उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं प्रेषित किए।

Advertisement
Advertisement 1 Advertisement 2 Advertisement 3 Advertisement 4 Advertisement 5 Advertisement 6 Advertisement 7

Advertisement
Advertisement 1 Advertisement 2 Advertisement 2 Advertisement 3 Advertisement 4 Advertisement 5 Advertisement 6 Advertisement 7 Advertisement 8 Advertisement 9 Advertisement 10 Advertisement 11 Advertisement 12

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!