अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदभिलाई 3राजनांदगांव

दक्षिण पाटन क्षेत्र में भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन, सांसद विजय बघेल हुए शामिल

रानीतराई :  स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर भाजपा जामगांव आर मंडल द्वारा बुधवार को दक्षिण पाटन क्षेत्र में भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। यात्रा की शुरुआत ग्राम बटरेल से भारत माता की पूजा-अर्चना के साथ हुई। कार्यक्रम का शुभारंभ पूर्व विधायक डॉ. दयाराम साहू, मंडल अध्यक्ष कमलेश साहू, पूर्व मंडल अध्यक्ष लालेश्वर साहू, मंडल महामंत्री निर्मल जैन, पूर्णेंद्र सिन्हा, नरेश केला, भाजयुमो नेता नारद साहू और रैली संयोजक श्रीकांत चंद्राकर ने संयुक्त रूप से किया।

तिरंगा यात्रा बटरेल से प्रारंभ होकर गातापार, बेल्हारी, टेमरी, सुरपा, निपानी, रानीतराई, कौही, असोगा, करेला और भरर होते हुए जामगांव आर पहुंची। यात्रा के दौरान देशभक्ति के गीत, नारे और तिरंगे की लहराती पताकाओं से वातावरण देशप्रेम की भावना से ओतप्रोत हो गया। जगह-जगह लोगों ने पुष्पवर्षा और नारों के साथ रैली का स्वागत किया।

Advertisement
Advertisement 1 Advertisement 2 Advertisement 3 Advertisement 4 Advertisement 5 Advertisement 6 Advertisement 7

रानीतराई में तिरंगा यात्रा को विशेष बल तब मिला जब दुर्ग के सांसद श्री विजय बघेल शामिल हुए। उन्होंने रानीतराई से जामगांव आर तक बाइक चलाकर यात्रा में भाग लिया। जामगांव आर के किसान चौक में पहुंचकर सांसद ने पूजा-अर्चना की और अपने संबोधन में कहा कि देशप्रेम और राष्ट्रवाद की भावना हमारे जीवन का सबसे बड़ा प्रेरणास्रोत है। उन्होंने सभी से अपील की कि हम अपने कर्तव्यों के प्रति सजग रहें और तिरंगे का सम्मान हमेशा बनाए रखें।

Advertisement
Advertisement 1 Advertisement 2 Advertisement 2 Advertisement 3 Advertisement 4 Advertisement 5 Advertisement 6 Advertisement 7 Advertisement 8 Advertisement 9 Advertisement 10 Advertisement 11 Advertisement 12

बेल्हारी के शिवाजी चौक और जय जवान जय किसान चौक पर नागरिकों ने रैली का गर्मजोशी से स्वागत किया। बेल्हारी में आयोजित सभा को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक डॉ. दयाराम साहू ने कहा कि तिरंगा हमारी आन, बान और शान का प्रतीक है। राष्ट्रप्रेम सबसे बड़ा धर्म है और आजादी हमें बलिदानों की अमूल्य विरासत से मिली है। इसलिए हमें देश की एकता और अखंडता के लिए सदैव तैयार रहना चाहिए। उन्होंने जोर देकर कहा कि हर भारतीय के लिए “राष्ट्र प्रथम” का भाव सर्वोपरि होना चाहिए।

मंडल अध्यक्ष कमलेश साहू ने सभा को संबोधित करते हुए नागरिकों से अपने-अपने घरों में तिरंगा फहराने की अपील की। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन नई पीढ़ी में देशभक्ति की भावना को प्रबल करते हैं। सभा का संचालन उपसरपंच मनीष चंद्राकर ने किया।

इस अवसर पर मण्डल महामंत्री निर्मल जैन, भाजपा नेता भगवान सिंह चंद्राकर, नरेश केला, जनपद सदस्य रवि सिन्हा, पूर्व मंडल अध्यक्ष धनराज साहू, लुभम बंछोर, रूप सिन्हा, योगेश्वर साहू, बेनी राम साहू, राजेश बंछोर, महेश साहू, पुरणेंद्र सिन्हा, रामसिंह बंसोड़, अभिषेक सेन, कौशल गंजीर, अभय ठाकुर, मुकेश साहू, प्रवीण वर्मा, हर्ष साहू, चेतन साहू, हलधर महमल्ला, विष्णु साहू सहित बड़ी संख्या में नागरिक और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

कार्यक्रम के समापन पर मंडल अध्यक्ष कमलेश साहू ने सभी का आभार व्यक्त किया और कहा कि तिरंगा यात्रा न केवल स्वतंत्रता की याद दिलाती है बल्कि यह हमें राष्ट्रहित के लिए एकजुट होकर कार्य करने की प्रेरणा भी देती है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!