ग्राम पंचायत पाहंदा (अ) में कमरछठ हलषष्ठी के पावन पर्व पर महिलाओं ने किया विधि विधान से पूजा अर्चना
संतान के दीर्घायु के लिए महिलाओं ने रखा निर्जला व्रत

अमलेश्वर : पंडित मनीष कुमार पांडे ने हल षष्ठी के पावन पर्व पर ग्राम पाहंदा के महिलाओं को बधाई और शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हल षष्ठी का व्रत भगवान बलराम के जन्मदिन के उपलक्ष में किया जाता है, जो हल धारण करने वाले भगवान हैं और उनका जन्म षष्ठी के दिन हुआ था। हल षष्ठी भगवान बलराम के जन्मदिन के उपलक्ष में मनाई जाती है। पुत्रवती और पुत्र की इच्छा रखने वाली माताएं इस व्रत को रखती हैं और भगवान बलराम से आशीर्वाद प्राप्त करती हैं।
छत्तीसगढ़ी भजन कीर्तन सम्राट पंडित कामता प्रसाद शरण की 17 अगस्त को सांकरा में होगी भव्य प्रस्तुति



व्रत के दिन निराहार रहना होता है। हल चली हुई या जिस जगह पर हल चलती हो, ऐसी जगह पर नहीं जाना होता है। व्रत के दौरान स्वस्तिक विचार रखने होते हैं और क्रोध नहीं करना होता है।
पंडित मनीष कुमार पांडे ने बधाई और शुभकामनाएं महिलाओं के लिए एक शुभ संदेश है, जो उन्हें इस पर्व के महत्व और भगवान बलराम के प्रति आस्था को मजबूत बनाने के लिए प्रेरित करता है।
इस अवसर पर ग्राम पंचायत सरपंच श्रीमती ईसरावती ठाकुर सहित ग्राम के सैकड़ों महिलाएं मौजूद रही।साथ ही पूरा विधि विधान से पूजा कर अपने संतान के दीर्घायु की कामना की।



